शरीर के लिए अमृत है इन चीजों का सेवन

हेल्थ साइंस: साइंस की बात करें तो आज के भाग दौड़ की जिंदगी में महिला, पुरुष और बच्चे सभी के शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती हैं। जिसके कारण स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहता हैं और लोग जल्दी जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। आज इसी संदर्भ में मेडिकल साइंस के एक अध्ययन के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे उन चीजों के सेवन के बारे जिस चीज का सेवन महिला, पुरुष और बच्चे के शरीर के लिए अमृत होता हैं। इस चीज के सेवन से शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती हैं और इससे स्वास्थ्य भी अच्छा रहता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की शरीर के लिए अमृत है इन चीजों का सेवन।
आंवला और जामुन, मेडिकल साइंस के अनुसार आंवला और जामुन का सेवन शरीर के लिए अमृत होता हैं। क्यों की आंवला और जामुन में कई तरह के पोषक तत्वों के साथ साथ विटामिन और आयरन, मेग्नेशियम पाया जाता हैं। इसके सेवन से आंख की रोशनी अच्छी रहती हैं तथा शरीर में हिमोग्लोबिन का लेवल भी बढ़ जाता हैं। इतना हीं नहीं आंवला और जामुन का सेवन करने से महिलाओं को अनियंत्रित मासिक धर्म से भी छुटकारा मिलता हैं।
अनार, अनार में मेग्नेशियम, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन का भंडार होता हैं। जिसके सेवन से शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती हैं साथ हीं साथ शरीर में हिमोग्लोबिन का भी लेवल बढ़ जाता हैं। इसके कारण इंसान खुद को स्वस्थ्य और सेहतमंद महसूस करता हैं। इतना हीं नहीं अनार के सेवन से लड़कियों के शरीर में आयरन की कमी नहीं होती हैं और पीरियड्स के समय होने वाले दर्द में भी राहत मिलती हैं। इसलिए अनार को शरीर के लिए अमृत माना जाता हैं।
पालक, मेडिकल साइंस के अनुसार पालक का सेवन शरीर के लिए अमृत होता हैं। क्यों की पालक में कई तरह के विटामिन के साथ साथ आयरन और फोलिक एसिड की मात्रा सबसे अधिक होता हैं। जिसके सेवन से शरीर में ऊर्जा की कमी नहीं होती हैं और आँखों की रौशनी भी अच्छा रहता हैं। साथ हीं साथ गर्भवती महिलाओं को गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास भी अच्छा होता हैं। इसलिए हर इंसान को प्रतिदिन पालक का सेवन करना चाहिए।

अंजीर, अंजीर में विटामिन का भंडार पाया जाता हैं। इसलिए इसका सेवन शरीर के लिए अमृत की तरह होता हैं। अंजीर में विटामिन ए, विटामिन बी, कैल्शियम, आयरन फास्फोरस, सोडियम और क्लोरीन की मात्रा सबसे अधिक होती हैं। जिसके सेवन से शरीर में रोग प्रतिरोधक छमता में वृद्धि होती हैं और शरीर का हिमोग्लोबिन लेवल भी बढ़ जाता हैं। इतना हीं नहीं अंजीर के सेवन से पुरुषों की शारीरिक शक्ति भी मजबूत होती हैं। इसलिए हर व्यक्ति को प्रतिदिन अंजीर का सेवन करना चाहिए।

0 comments:

Post a Comment