कम उम्र में बाल सफेद होना हो सकता है खतरनाक

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो गलत खान पान और प्रदूषण के कारण इस दुनिया में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनका बाल कम उम्र में हीं सफेद लेने लगता है और लोग इसे एक नार्मल समस्या समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कभी कभी ये समस्या खतरनाक भी साबित होता हैं। आज इसी संदर्भ में मेडिकल साइंस के एक अध्ययन के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की इंसान के शरीर में ऐसा क्या होता हैं की कम उम्र में हीं इंसान के बाल सफेद हो जाते हैं और यह लोगों के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की कम उम्र में बाल सफेद होना हो सकता है खतरनाक।
1 .मेडिकल साइंस के एक अध्ययन के अनुसार जब किसी इंसान के बाल में मेलानिन तत्व की कमी हो जाती हैं तो बाल का रंग सफ़ेद होने लगता हैं। बाल में मेलानिन की कमी होने से बाल का सेल्स कमजोर हो सकते हैं जिससे पुरुष या महिला गंजेपन का शिकार हो सकती हैं। इसलिए अगर किसी इंसान का बाल कम उम्र में सफेद होने लगते हैं तो उसे पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए तथा डॉक्टर की सहायता लेनी चाहिए ताकि ये समस्या जल्दी ठीक हो सके।
2 .पेट की समस्या के कारण भी इंसान के बाल कम उम्र में सफ़ेद होने लगते हैं जो इंसान के लिए खतरनाक माना जाता हैं। क्यों की पेट का तापमान बढ़ जाने से बाल तो सफेद होते ही हैं। साथ हीं साथ इंसान कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो जाता हैं। इस समस्या के कारण धीरे धीरे इंसान के पाचन तंत्र ख़राब हो जाते हैं और पेट में गैस की समस्या भी जन्म ले लेती हैं। इसलिए अगर किसी महिला या पुरुष के बाल कम उम्र में सफ़ेद होने लगते हैं तो उसे ठंडे और पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए ताकि पेट की समस्या ठीक हो सके और बाल का रंग भी सफ़ेद होने से बच सके।
3 .मेडिकल साइंस के एक अध्ययन के अनुसार शरीर में विटामिन डी की कमी से भी बाल सफेद होने लगते हैं जो महिला और पुरुष दोनों के लिए खतरनाक होता हैं। क्यों की विटामिन डी की कमी होने से इंसान के त्वचा लाल होने लगता हैं और त्वचा संबंधित बीमारियां शरीर में जन्म लेने लगती हैं। साथ हीं साथ चेहरा से आकर्षण भी समाप्त हो जाता हैं। इसलिए अगर किसी इंसान का बाल कम उम्र में सफेद होते हैं तो उसे विटामिन डी का सेवन करना चाहिए। विटामिन डी के लिए सूर्य की रौशनी सबसे उपयुक्त होता हैं।
4 .मेडिकल साइंस के अनुसार तनाव और डिप्रेशन के कारण भी कम उम्र में बाल सफेद होने लगते हैं जो इंसान के लिए खतरनाक होता हैं। क्यों की तनाव और डिप्रेशन के कारण इंसान की शारीरिक और मानसिक स्थिति ख़राब हो जाती हैं तथा उनके सोचने समझने की शक्ति भी प्रभावित होती हैं। इसलिए अगर किसी महिला या पुरुष के बाद कम उम्र में सफेद होते हैं तो उसे डॉक्टर की सलाह ज़रूर लेनी चाहिए तथा खुद को तनाव मुक्त रखने की कोशिश करनी चाहिए ताकि इंसान को भविष्य में किसी भी प्रकार के समस्या का सामना करना ना पड़ें।

0 comments:

Post a Comment