जानिए गर्भावस्था में क्यों ज़रूरी है आयरन युक्त आहार

डेस्क: जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो गर्भावस्था में डॉक्टर महिलाओं को सबसे ज्यादा आयरन युक्त आहार खाने की सलाह देते हैं। लेकिन महिलाओं को इसके बारे में सही जानकारी नहीं होती हैं की डॉक्टर उन्हें आयरन युक्त आहार खाने की सलाह क्यों देते हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे की आखिर क्या कारण हैं की गर्भावस्था में आयरन युक्त आहार का सेवन सबसे ज़रूरी होता हैं। साथ हीं साथ ये भी जानने की कोशिश करेंगे की इससे महिलाओं को क्या फायदा होता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
खून की कमी दूर होता हैं, दरअसल आयरन युक्त आहार के सेवन से गर्भवती महिला के शरीर में खून का निर्माण होता हैं। इससे शरीर में खून की कमी दूर हो जाती हैं तथा महिलाएं खुद को स्वस्थ और फ़िट महसूस करती हैं। इसलिए गर्भावस्था में आयरन युक्त आहार का सेवन सबसे ज़रूरी माना जाता हैं। महिलाओं को रोजाना अपने डाइट में आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।
एनीमिया की बीमारी से छुटकारा, आयरन युक्त आहार के सेवन से गर्भवती महिला के शरीर में लाल रक्त कोशिका का निर्माण होता हैं। जिससे महिलाओं को एनीमिया की बीमारी से छुटकारा मिल जाता हैं। साथ हीं साथ शरीर में सूजन की समस्या नहीं होती हैं और महिलाओं का शरीर भी सेहतमंद रहता हैं। इसलिए गर्भावस्था में सभी गर्भवती महिला के लिए आयरन युक्त आहार का सेवन ज़रूरी माना जाता हैं।
तनाव कम होता हैं, गर्भावस्था में आयरन युक्त आहार के सेवन से महिलाओं के दिमाग में ऑक्सीजन का फ्लो ठीक तरीकों से होता हैं। जिसके कारण दिमाग में उत्पन होने वाले स्ट्रेस हार्मोन्स कम जाते हैं। जिससे महिलाओं का तनाव कम हो जाता हैं। साथ हीं साथ आयरन युक्त आहार के सेवन से दिमाग का न्यूरो सिस्टम भी ठीक तरीकों से कार्य करता हैं।
रक्तचाप संतुलित रहता हैं, गर्भावस्था में आयरन युक्त आहार का सेवन सबसे ज़रूरी माना जाता हैं। क्यों की इसके सेवन से गर्भवती महिला के शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरीकों से कार्य करता हैं। जिससे शरीर का रक्तचाप संतुलित रहता हैं। साथ हीं साथ महिलाओं के शरीर में कमजोरी नहीं आती हैं। इसलिए गर्भावस्था के समय महिलाएं आयरन युक्त आहार का सेवन जरूर करें।
थकान दूर होती हैं, आयरन युक्त आहार शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करती हैं। इससे शरीर का थकान दूर होता हैं और शरीर के मसल्स में ताकत आती हैं। साथ हीं साथ गर्भवती महिलाएं खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करती हैं। इतना हीं नहीं इसके सेवन से महिलाओं को बॉडी दर्द, सिर दर्द से भी आराम मिलता हैं। इसलिए गर्भावस्था में आयरन युक्त आहार लेना सबसे ज़रूरी माना जाता हैं। महिलाएं रोजाना अनार, चुकंदर, पालक, अखरोट, सेब आदि का सेवन करें। इसमें आयरन की मात्रा सबसे अधिक होती हैं।

0 comments:

Post a Comment