डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो 12 जुलाई के दिन चन्द्रमा शुक्र पर्वत पर निवास कर रहा हैं। साथ ही साथ इस दिन साध्य योग का भी निर्माण हो रहा। जिसका असर इंसान के प्रेम संबंधों पर दिख सकता हैं। इससे कुछ राशियों के प्रेम संबंधों में मिठास आ सकती हैं तथा कुछ राशियों के प्रेम संबंध खराब हो सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे 12 जुलाई के प्रेम राशिफल के बारे में की प्रेम संबंधों को लेकर आपका भविष्यफल कैसा रहेगा। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
मेष, सिंह और धनु राशि, शास्त्रों के अनुसार 12 जुलाई के दिन मेष, सिंह और धनु राशि का प्रेम भविष्यफल मिला जुला रहेगा। ग्रहों की स्थिति इनके लिए अनुकूल नहीं हैं। जिससे इनके प्रेम संबंधों में खटास आ सकती हैं। लव पार्टनर या जीवनसाथी से बहस हो सकता हैं। रिश्तों में दरार की स्थिति उत्पन हो सकती हैं। इस दिन आप प्रेम संबंधों में विश्वास को बनाएं रखें तथा लव पार्टनर के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करें। प्रेम संबंधों से जुड़ा कोई भी फैसला दोपहर बाद लें। कृष्ण जी का दर्शन करना आपके लिए उत्तम रहेगा।
वृष, कन्या और मकर राशि, 12 जुलाई के दिन वृष, कन्या और मकर राशि का प्रेम भविष्यफल शानदार रहने वाला हैं। इनकी कुंडली के लव भाव में चन्द्रमा शुक्र के साथ मौजूद हैं। जो इनके प्रेम संबंधों के लिए एक अच्छा संकेत हैं। इनके प्रेम संबंधों में नयापन देखने को मिल सकता हैं। पति पत्नी के रिश्तों में मधुरता आ सकती हैं। इस राशि के प्रेमी प्रेमिका एक सफल प्रेम जीवन एन्जॉय कर सकते हैं। यह समय इनके प्रेम संबंधों के लिए सबसे अनुकूल हैं। इनके प्रेम जीवन पर भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहेगी।
मिथुन, तुला और कुंभ राशि, शास्त्रों के अनुसार 12 जुलाई के दिन मिथुन, तुला और कुंभ राशि के लोगों का प्रेम भविष्यफल सामान्य रहेगा। सुबह के समय प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी तथा रिश्तों में भी मजबूती आएगी। लेकिन दोपहर बाद साध्य योग का निर्माण आपके अशुभ भाव में हो रहा हैं। जिससे प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती हैं। इस समय आप अपने गुस्सा पर नियंत्रण रखें तथा प्रेम संबंधों से जुड़ा कोई भी फैसला सोच समझकर लें। भगवान कृष्ण को याद करना लकी साबित हो सकता हैं।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, 12 जुलाई के दिन कर्क, वृश्चिक और मीन राशि का प्रेम भविष्यफल अच्छा रहेगा। इनकी कुंडली में शुक्र और चन्द्रमा की स्थिति इनके अनुकूल हैं। जिससे इनके प्रेम संबंधों में मजबूती आ सकती हैं। इस राशि के पति पत्नी एक दूसरे के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं और एक खूबसूरत प्रेम जीवन का आनंद ले सकते हैं। नए रिश्तों की शुरूआत हो सकती हैं। प्रेमी प्रेमिका के प्रेम संबंधों में नयापन देखने को मिल सकता हैं। कृष्ण जी की उपासना करना इनके लिए लकी रहेगा।
0 comments:
Post a Comment