महिलाओं के लिए ज़रूरी है ये तीन विटामिन

डेस्क: आज के वर्तमान समय में विटामिन की कमी होने से महिलाओं का शरीर अस्वस्थ हो जाता हैं और महिलाएं धीरे धीरे बीमार पड़ जाती हैं तथा उनके शरीर में कई तरह की समस्या उत्पन होने लगती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे विटामिन के बारे में जो विटामिन महिलाओं के लिए सबसे ज़रूरी होता हैं। इससे महिलाओं के शरीर में कोई परेशानी नहीं होती हैं और उनका शरीर स्वस्थ और फ़िट रहता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की महिलाओं के लिए ज़रूरी है ये तीन विटामिन।
1 .विटामिन डी, महिलाओं के लिए सबसे ज़रूरी विटामिन डी होता हैं। इस विटामिन की कमी होने से महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स का निर्माण होना कम हो जाता हैं। जिसके कारण महिलाओं को माँ बनने में परेशानी होती हैं और महिलाएं जल्दी गर्भवती नहीं हो पाती हैं। इससे महिलाओं की सेहत भी ख़राब हो सकती हैं। इसलिए महिलाओं को इस बात का सदैव ख्याल रखना चाहिए और उसे प्रतिदिन विटामिन डी युक्त आहार का सेवन करना चाहिए ताकि उसके शरीर में कोई परेशानी ना हो।
2 .विटामिन ई, महिलाओं को मानसिक तौर पर मजबूत रखने के लिए विटामिन ई की ज़रूरत सबसे अधिक होती हैं। विटामिन ई युक्त आहार के सेवन से महिलाओं के दिमाग का न्यूरो सिस्टम ठीक तरीकों से कार्य करता हैं। जिससे महिलाओं को डिप्रेशन की समस्या नहीं होती हैं तथा महिलाएं खुद को स्वस्थ और तनाव मुक्त महसूस करती हैं। इतना ही नहीं विटामिन ई युक्त आहार के सेवन से महिलाओं की याददाश्त भी अच्छी रहती हैं और बालों का झड़ना भी कम हो जाता हैं।
3 विटामिन सी, महिलाओं को विटामिन सी भी बहुत ज़रूरी होता हैं। इस विटामिन के सेवन से महिलाओं के शरीर का पाचन तंत्र ठीक तरीकों से कार्य करता हैं। जिससे महिलाओं को कब्ज और गैस की समस्या नहीं होती हैं तथा महिलाएं खुद को स्वस्थ और सेहतमंद महसूस करती हैं। इसलिए सभी महिलाओं को प्रतिदिन विटामिन सी युक्त आहार लेनी चाहिए। इससे पेट भी साफ रहेगा तथा पेट में बीमारी होने के चांस कम जायेंगे।

0 comments:

Post a Comment