3 जुलाई का लव राशिफल: देखें लव पार्टनर को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे

डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो 3 जुलाई के दिन नवग्रहों की चाल उत्तर पूर्व दिशा की ओर परिवर्तित हो रहा हैं। साथ ही साथ धुव्र योग का भी निर्माण कर रहा हैं। जिसका असर सभी राशियों के लव लाइफ पर दिख सकता हैं। इससे कुछ राशियों के लोगों को लव पार्टनर से प्यार मिल सकता हैं तो कुछ राशियों के लोगों को लव पार्टनर से तकरार भी मिल सकता हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे 3 जुलाई के लव राशिफल के बारे में की लव लाइफ को लेकर इस दिन आपके सितारे क्या कहते हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से। 
मेष, सिंह और धनु राशि, अग्नि तत्व की राशि होने के कारण 3 जुलाई के दिन ग्रहों की चाल मेष, सिंह और धनु राशि के अनुकूल नहीं हैं। साथ ही साथ इनके सितारे भी कमजोर नजर आ रहें हैं। जिससे इनके लव लाइफ में अशांति आ सकती हैं। इस राशि के जातक को लव पार्टनर से तकरार मिल सकता हैं। किसी बात को लेकर बहस हो सकती हैं। इस दिन आप अपने लव पार्टनर के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करें तथा उनकी भावनाओं का कद्र करें। गणपति जी को याद करना लव लाइफ के लिए शुभ रहेगा। 

वृष, कन्या और मकर राशि, पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण 3 जुलाई के दिन धुव्र योग का निर्माण वृष, कन्या और मकर राशि के लव भाव में हो रहा हैं तथा इनके सितारे भी अनुकूल नजर आ रहें हैं। जिसके कारण इस राशि के लोगों को लव पार्टनर से प्यार मिल सकता हैं। इनके लव लाइफ में ख़ुशियों की दस्तक हो सकती हैं। इनके सपने साकार हो सकते हैं। इस राशि के लोगों को लव पार्टनर से कुछ उपहार मिल सकता हैं। गणपति जी का दर्शन करना लव लाइफ के लिए शुभ रहेगा। 

मिथुन, तुला और कुंभ राशि, वायु तत्व की राशि होने के कारण 3 जुलाई के दिन मिथुन, तुला और कुंभ राशि के लोगों को लव पार्टनर से सच्चा प्यार मिल सकता हैं। इनके लव लाइफ में ख़ुशियों का संचार हो सकता हैं। क्यों की इनकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति सबसे मजबूत हैं। इस राशि के जातक बहुत दिनों के बाद अपने लव पार्टनर के साथ कुछ अच्छे और यादगार पल बीता सकते हैं। इन्हे प्यार में जीत मिल सकती हैं। गणपति जी की कृपा इन पर बनी रहेगी। 

कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, जल तत्व की राशि होने के कारण लव पार्टनर को लेकर कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के सितारे 3 जुलाई को अनुकूल नजर नहीं आ रहें हैं। जिसके कारण इस राशि के जातक को लव पार्टनर से तकरार मिल सकता हैं। इनके लव लाइफ में कई तरह की परेशानियां जन्म ले सकती हैं। आपका लव पार्टनर आपसे नाराज हो सकता हैं। रिश्तों में दरार आ सकती हैं। लव लाइफ से जुड़ा कोई भी फैसला आप दोपहर बाद लें तथा भगवान गणेश जी की आराधना करें।  


0 comments:

Post a Comment