डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो थायराइड की समस्या से ग्रसित हैं। इस समस्या के कारण इंसान के शरीर में कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं। जिससे इंसान की सेहत ख़राब हो जाती हैं और इंसान अस्वस्थ रहने लगता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे तरीकों के बारे में जिन तरीक़ों के द्वारा थायराइड को ठीक किया जा सकते हैं। तो आइये आज जानते हैं थायराइड के ट्रीटमेंट के बारे में विस्तार से।
1 .एंटीथायराइड दवाएं, थायराइड की समस्या को ठीक करने के लिए डॉक्टर रोगी को शुरुआत में एंटीथायराइड दवाएं खाने को देते हैं। इस दवाओं के सेवन से थायराइड कंट्रोल में रहता हैं और धीरे धीरे थायराइड की समस्या से छुटकारा मिल जाता हैं। साथ ही साथ इससे इंसान की सेहत अच्छी रहती हैं। लेकिन बिना जानकारी के आप एंटीथायराइड दवा का सेवन ना करें। ये हानिकारक हो सकता हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आप डॉक्टर की सलाह लें।
2 .रेडियोएक्टिव आयोडीन, दरअसल रेडियोएक्टिव आयोडीन के द्वारा भी थायराइड को ठीक किया जा सकता हैं। रेडियोएक्टिव आयोडीन के द्वारा थायराइड को धीरे धीरे छोटा किया जाता हैं। इस ट्रीटमेंट में डॉक्टर मरीज़ को रेडियोएक्टिव आयोडीन टेबलेट देते हैं। इससे थायराइड की समस्या कम होने लगती हैं और इससे इंसान को छुटकारा मिल जाता हैं। इस थेरेपी से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता हैं। इसलिए इसे सबसे कारगर उपाय माना जाता हैं।
3 .सर्जरी द्वारा इलाज,जब थायराइड बहुत ज्यादा बढ़ जाता हैं तो इसका ट्रीटमेंट सर्जरी के द्वारा किया जाता हैं। इस ट्रीटमेंट में डॉक्टर सर्जरी के द्वारा आंशिक रूप से थायराइड ग्रंथि को निकाल देते हैं। जिसके बाद थायराइड की ये समस्या समाप्त हो जाती हैं और कुछ दिनों के बाद इंसान सामान्य जीवन जीने लगता हैं। मरीज़ को सर्जरी के द्वारा थायराइड का इलाज तभी कराना चाहिए जब उसे खाना खाने में परेशानी हो रहा हो या सांस लेने में दिक्कत हो रही हो।

0 comments:
Post a Comment