महिलाओं को होता है इन 4 बीमारियों का सबसे ज्यादा खतरा, रखें ध्यान

डेस्क: आज के वर्तमान समय में गलत खान पान और प्रदूषण के कारण महिलाएं तरह तरह के बीमारियों का शिकार हो रही हैं जो महिलाओं के लिए बहुत हीं खतरनाक हैं। महिलाओं को इससे सदैव सावधान रहने की जरूरत हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे उन बीमारियों के बारे में जिन बीमारियों का खतरा महिलाओं को सबसे ज्यादा होता हैं। इसलिए महिलाएं को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए ताकि महिलाएं अपना ख्याल रख सके। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .एनीमिया की बीमारी, महिलाओं को सबसे ज्यादा एनीमिया की बीमारी का खतरा होता हैं। ये बीमारी महिलाओं के शरीर में खून की कमी होने से उत्पन होती हैं। इस बीमारी के कारण महिलाओं के शरीर में थकान की समस्या बनी रहती हैं तथा महिलाएं खुद को ऊर्जाहीन महसूस करती हैं। महिलाओं को इस बीमारी के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को प्रतिदिन आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।
2 .थायराइड की बीमारी, महिलाओं को थायराइड की बीमारी होने का खतरा अधिक होता हैं। इस बीमारी के कारण महिलाओं का शरीर अस्वस्थ हो जाता हैं तथा उनके वजन में लगातार वृद्धि होती हैं। साथ ही साथ महिलाओं का मासिक धर्म भी अनियमित हो जाता हैं। महिलाओं को इस बीमारी से सावधान रहना चाहिए और समय समय पर डॉक्टर की सहायता से अपने थायराइड की जांच करानी चाहिए। साथ ही साथ व्यायाम और मॉर्निंग वॉक करनी चाहिए।
3 .अर्थराइटिस की बीमारी, महिलाओं की उम्र जैसे जैसे बढ़ती हैं। उनके शरीर में अर्थराइटिस की बीमारी होने का खतरा सबसे ज्यादा होता हैं। इस बीमारी के कारण महिलाओं के शरीर की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और जोड़ों में दर्द की समस्या बनी रहती हैं। इससे महिलाओं को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ता हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करें तथा रोजाना व्यायाम करें।
4 .रक्तचाप की बीमारी, महिलाओं के शरीर में रक्तचाप की बीमारी का खतरा सबसे अधिक होता हैं। इस बीमारी के कारण कुछ महिलाओं का रक्तचाप कम हो जाता हैं तो कुछ महिलाओं का रक्तचाप बढ़ जाता हैं। जिसके कारण महिलाएं खुद को अस्वस्थ महसूस करती हैं और उन्हें चक्कर आने की समस्या भी बनी रहती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और अपने रक्तचाप की जांच कराते रहनी चाहिए। रक्तचाप की बीमारी से बचने के लिए मॉर्निंग वॉक करना फायदेमंद साबित हो सकता हैं।

0 comments:

Post a Comment