डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें कम उम्र थायराइड की समस्या होती हैं। ये समस्या ज्यादा तर लड़कियों को होती हैं। लोगों के मन में इस बात की चिंता बनी रहती हैं की आखिर क्या कारण है की कम उम्र में थायराइड की समस्या होती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन कारणों के बारे में जिन कारणों की वजह से लोगों को कम उम्र में थायराइड की समस्या होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की कम उम्र में थायराइड होने के होते हैं ये तीन कारण।
1 .आयोडीन की कमी, कम उम्र में थायराइड होने का सबसे बड़ा कारण शरीर में आयोडीन की कमी का होना हो सकता हैं। क्यों की शरीर में आयोडीन की कमी होने से शरीर में थायराइड की समस्या उत्पन हो जाती हैं और इंसान का शरीर अस्वस्थ रहने लगता हैं। साथ ही साथ वजन में लगातार बढ़ोत्तरी होने लगती हैं। इस समस्या से बचने के लिए सभी व्यक्ति को आयोडीन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए और समय समय पर थायराइड की जाँच कराते रहना चाहिए।
2 .जंक फ़ूड का सेवन, आज के समय में लोग कम उम्र में जंक फ़ूड का सेवन सबसे अधिक मात्रा में करते हैं। जिसके कारण उनके शरीर में थायराइड की समस्या उत्पन हो जाती हैं। क्यों की जंक फ़ूड में कई तरह के ऐसे हानिकारक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर में थायराइड की समस्या को उत्पन करते हैं। इस समस्या से बचने के लिए जंक फ़ूड का सेवन भूलकर भी ना करें। ये सेहत के लिए भी खराब होता हैं। इससे इंसान का शरीर अस्वस्थ हो जाता हैं।
3 .हार्मोनिक असंतुलन, जैसे जैसे लड़कियों के उम्र में बढ़ोत्तरी होती हैं वैसे वैसे उनके शरीर में कई तरह के हार्मोनिक परिवर्तन होते हैं। इस दौरान खराब जीवनशैली के कारण शरीर में हार्मोनिक असंतुलन की स्थिति उत्पन हो जाती हैं। इससे लड़कियों के शरीर में थायराइड की समस्या जन्म ले लेती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए उसे अपने जीवनशैली में सुधार करना चाहिए। लड़कियों को नियमित रूप से व्यायाम करनी चाहिए तथा पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। साथ ही साथ डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

0 comments:
Post a Comment