भारत में बेरोजगारी बढ़ने के हैं ये तीन कारण

डेस्क: आज के वर्तमान समय में भारत देश में बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं जो सरकार के लिए भी एक चिंता का विषय हैं। लेकिन सोचने की बात यह हैं की जब हमारे देश का विकास तेजी के साथ हो रहा हैं फिर भी बेरोजगारी में लगातार वृद्धि क्यों हो रही हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ज़रूरी बातों के बारे में जिन बातों की वजह से भारत में बेरोजगारी बढ़ती जा रही हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की भारत में बेरोजगारी बढ़ने के हैं ये तीन कारण। 
जनसंख्या में तेजी से हो रही वृद्धि, भारत में बेरोजगारी बढ़ने का सबसे बड़ा कारण जनसंख्या में तेजी से हो रही वृद्धि हैं। जनसंख्या में वृद्धि के कारण सरकार हर युवाओं को नौकरी देने में अस्मस्थ हो जाता हैं। जिसके कारण बरोजगारी बढ़ रही हैं।हमारे देश में हर साल लाखों लोग उच्च शिछा हासिल करते हैं। जिसमे से कुछ लोगों को ही नौकरी मिल पाती हैं और बहुत से लोग पढ़ाई करने के बाद भी बेरोजगार हो जाते हैं। इस बेरोजगारी को दूर करने के लिए जनसंख्या पर नियंत्रण करना बहुत ज़रूरी हैं। अगर इस तरह से ही जनसंख्या बढ़ता रहा हैं तो आना वाला समय अच्छा नहीं रहेगा। 

सही समय पर रोजगार का ना आना, हमारे देश में रोजगार के कई स्रोत हैं। लेकिन अगर बात हम सरकारी नौकरी की करें तो हमारे देश में सरकारी नौकरी तो हर साल आती हैं। लेकिन बहुत सी नौकरी ऐसी हैं जिसका रिजल्ट सही समय पर नहीं हो पाता हैं। जिसके कारण बेरोजगारी बढ़ने लगती हैं। यह प्रक्रिया हर साल होता रहता हैं। सरकार को इस प्रक्रिया पर ध्यान देने की जरुरत हैं ताकि किसी भी परीछा का रिजल्ट सही समय पर हो सके। 

टेक्नोलॉजी का बढ़ता स्तर, टेक्नोलॉजी का बढ़ता स्तर भी बेरोजगारी का एक कारण हैं। टेक्नोलॉजी आने से बड़ी बड़ी कंपनी में होने वाला काम जो पहले इंसानों के द्वारा होता था वो अब मशीन के द्वारा होने लगा हैं। जिसके कारण बेरोजगारी बढ़ी हैं। रोड बनाने में, कृषि छेत्र में और भी बहुत सारे छेत्रों में मशीन ने जगह बना ली हैं। जिसके कारण बेरोजगारी बढ़ रही हैं। 

0 comments:

Post a Comment