धर्म डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो कल धनतेरस का त्यौहार पड़ हैं। इस दिन लोग ख़ुशी ख़ुशी कुछ नए चीज की खरीदारी करते हैं ताकि उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी। आज इसी विषय में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे मुहूर्त के बारे में जिस मुहूर्त में खरीदारी करना सबसे शुभ माना जाता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
25 अक्तूबर को धनतेरस है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था। समुद्रमंथन के दौरान पैदा हुए भगवान धन्वंतरि के हाथ में अमृत कलश था। धनतेरस पर बर्तन की खरीदारी करने की परंपरा है। इस दिन बर्तन खरीदना सबसे शुभ माना जाता हैं। इससे घरों में समृद्धि बनी रहती हैं।
धनतेरस शुभ मुहूर्त :
धनतेरस तिथि- 25 अक्टूबर
त्रयोदशी तिथि प्रारंभ- शाम 7 बजकर 8 मिनट
त्रयोदशी तिथि समाप्त- 26 अक्टूबर दोपहर 3 बजकर 36 मिनट पर
धनतेरस पूजा मुहूर्त :
शाम 7. 08 मिनट से 08. 14 तक
प्रदोष काल: शाम 05.38 मिनट से रात 08.13 तक
वृषभ काल : शाम 06 .50 मिनट से रात 08 .45 मिनट तक
धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त :
धनतेरस पर खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 43 मिनट से लेकर 7 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। आप इस मुहूर्त में ही किसी चीज की खरीदारी करें। आपको बता दें की धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में नई वस्तुएं खरीदनी चाहिए। इस दिन बर्तन, सोने, चांदी की वस्तुएं सबसे ज्यादा खरीदी जाती हैं।
0 comments:
Post a Comment