हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो हाई बीपी की समस्या से परेशान रहते हैं। क्यों की हाई बीपी के समस्या के कारण उनके शरीर में कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं। जिससे उनकी सेहत ख़राब हो जाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे एक ऐसे काम के बारे में जिस काम को करके आप हाई बीपी की समस्या को कम कर सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
साल 2017 में लखनऊ के केजीएमयू के फिजियॉलजी डिपार्टमेंट के डॉक्टर नरसिंह वर्मा की एक रिपोर्ट 'रिसर्च इंटर्नल मेडिसिन जर्नल ऑफ इंडिया' में पब्लिश की गई थी। इसमें डॉ. नरसिंह वर्मा ने अपने दस साल के शोध के बाद बीपी कंट्रोल करने के लिए लहसुन खाने का सही तरीका ढूंढ निकाला था। शोध में बताया गया था कि लहसुन चबाकर मुंह में ही घुल जाने दें। ऐसा एक साल तक रोज किया जाए तो ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल होगा और कोलेस्ट्रॉल लेवल भी। साथ ही साथ इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी बना रहेगा।
डॉक्टरों के अनुसार लहसुन के सेवन से शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का प्रोडक्शन बढ़ जाता है। यह बॉडी मसल्स को स्मूद रखने और ब्लड को पतला रखने में मदद करता है। इससे हाईपर टेंशन कम होती है। इसलिए जो लोग हाई ब्लड परेशान की समस्या से ग्रसित होते हैं उन्हें कच्चा लहसुन खाना चाहिए। इससे ब्लड प्रेशर की समस्या कंट्रोल में रहती हैं।
इतना ही नहीं एक शोध में यह बात साबित हो चुकी है कि लहसुन के अर्क ने हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों में सिस्टोलिक और डायस्टोलिक दोनों तरह के रक्तचाप को कम किया जा सकता है। इसलिए अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या हैं तो आप लहसुस का सेवन रोजाना करें आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
0 comments:
Post a Comment