इस गांव के 25 लोग हैं भारतीय सेना में कर्नल, जानकर हैरान हो जाएंगे

न्यूज डेस्क: भारत गांवों का देश हैं यहां गांव में बुद्धिमान, बहादुर और पराक्रमी लोगों की कमी नहीं हैं। आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताएंगे जिस गांव में 25 लोग भारतीय सेना में कर्नल हैं। इस गांव के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
हरियाणा के कोसली गांव की अपनी एक ऐतिहासिक विरासत है। यहां के खून में देशभक्ति का जज्बा कूट-कूट कर भरा हुआ है। यहां का बच्चा बच्चा सेना में जाने की सपना देखता हैं। ताकि वो अपने देश की रच्छा कर सके। 

आपको ये जानकर हैरानी होगी की इस गांव से करीब पांच ब्रिगेडियर, 25 कर्नल और तीनों सेनाओं में करीब 106 अफसर हैं। इसके अतिरिक्त गांव के ही सुधीर यादव पुलिस में आईजी हैं। मेजर जरनल यशवंत यादव जो मेजर उमराव सिह के पोते हैं और राष्ट्रपति से सम्मानित हैं। इसके अतिरिक्त आरपीएफ और बीएसएफ में भी 50 से अधिक अफसर इसी गांव से हैं। इस गांव की बहादुरी एक भारतीय के लिए एक सम्मान की बात हैं। 

इस गांव में रहने वाले लोग बताते हैं की पहले विश्वयुद्ध में कोसली के नौ वीर जवान वीरगति को प्राप्त हुए थें। यहीं से इस गांव की शौर्य गाथा शुरु हुई। शौर्य की बात हो या फिर आस्था की यहां के सैनिक व मठ देश-विदेश तक में अपनी पहचान रखते हैं। इस गांव का नाम कोसली शेखावटी के राजा कोसल सिंह के नाम पर रखा गया हैं। 

0 comments:

Post a Comment