दुनिया के इन 5 देशों में मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी, जानें भारत की रैंकिंग

न्यूज डेस्क: इस दुनिया में जितने भी देश हैं उन सभी देशों के पास सरकारी कर्मचारी हैं। जो अपनी सरकार के लिए काम करता हैं। इसके लिए उन्हें सरकार की ओर से सैलरी भी दी जाती हैं। आज इसी विषय में 2016 के आंकड़ो के हिसाब से जानने की कोशिश करेंगे दुनिया के उन देशों के बारे में जहां सबसे ज्यादा सैलरी मिलती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
अमेरिका: 
आपको बता दें की पूरी दुनिया में सबसे अधिक सैलरी देने वालेे देशों में अमेरिका पहले स्थान पर है। अमेरिका में 31.6 फीसदी टैक्‍स देने के बाद एक व्‍यक्ति को साल में औसतन कम से कम 41,355 डॉलर सैलरी मिल जाती है। जो अन्य देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं। 

लक्‍जमबर्ग: 
लक्‍जमबर्ग यूरोप में आर्थिक केंद्र के तौर पर जाना जाता है। इस लिस्ट में इसका नाम दूसरे नंबर पर हैं।लक्‍जमबर्ग में एक व्‍यक्ति को 38,951 डॉलर का सालाना भुगतान बतौर सैलरी किया जाता है। यह सैलरी व्‍यक्ति को तब मिलती है जब उसकी मूल सैलरी से 37.7 फीसदी टैक्‍स काट लिया जाता है। 

नॉर्वे: 
नॉर्वे को दुनिया के सबसे धनी देशों में एक माना जाता है। नॉर्वे में लोगों को जो सैलरी मिलती है, उसका 37 फीसदी टैक्‍स काट लिया जाता है। इसके बाद उन्‍हें सालाना औसतन 33,492 डॉलर सैलरी मिलती है। सैलरी लेने के लिस्ट में इनका नंबर तीसरा हैं। 

स्विट्जरलैंड: 
अधिक सैलरी देने वाले देशों में स्विट्जरलैंड चौथे स्थान पर हैं। स्विट्जरलैंड में एक व्‍यक्ति की औसत इनकम सालाना 33,491 डॉलर है।

ऑस्‍ट्रेलिया: 
ऑस्‍ट्रेलिया में औसतन एक व्‍यक्ति को सालाना 31,588 डॉलर सैलरी मिलती है। यह सैलरी 27.7 फीसदी टैक्‍स काटने के बाद दी जाती है। इस लिस्ट में इसका नंबर पांचवे स्थान पर हैं। 

2016 के वार्षिक रिपोट के अनुसार भारत टॉप 10 देशों की लिस्ट से बहार हैं। 

0 comments:

Post a Comment