हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में सभी लोग बीमारियों से मुक्त रहना चाहते हैं ताकि उनका शरीर स्वस्थ और सेहतमंद रह सके। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण वो अपने शरीर को स्वस्थ और सेहतमंद नहीं रख पाते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीजों के सेवन के बारे में जिसके सेवन से आपका शरीर स्वस्थ रहेगा तथा कई बीमारियां भी दूर रहेगी। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .अंकुरित मूंग : अगर आप सुबह-सुबह अंकुरित मूंग का सेवन करते हैं तो इससे कई बीमारियां दूर रहेगी। शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सामान्य रहेगा तथा शरीर में एनीमिया, थायराइड और रक्तचाप जैसे बीमारी होने के चांस कम जाएंगे। अंकुरित मूंग में फाइबर की मात्रा अधिक होती हैं। इसे आपके पेट में कब्ज और गैस की समस्या नहीं होगी और आपका शरीर बीमारियों से मुक्त रहेगा। इसलिए आप रोजाना इसका सेवन जरूर करें।
2 .तुलसी : सुबह-सुबह तुलसी के पत्तों का सेवन करना हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। इससे शरीर की इम्युनिटी बूस्ट होती हैं तथा शरीर में बीमारी होने के चांस कम जाते हैं। इससे पेट अच्छी तरह से साफ हो जाता हैं और डाइजेशन क्रिया भी बेहतर रहता हैं। तुलसी के पत्ते का सेवन करने से शरीर में किसी भी प्रकार के संक्रमण होने के चांस कम जाते हैं और पाचन तंत्र मजबूत होता हैं।
3 .किशमिश : दरअसल किशमिश आयरन, फाइबर, मेग्नेशियम का अच्छा स्रोत होता हैं। इसके सेवन करने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती हैं। साथ ही साथ इससे इंसान का शरीर स्वस्थ और फ़िट रहता हैं। अगर आप सुबह-सुबह किशमिश का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में आयरन और हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होगी। साथ ही साथ एनीमिया, डिप्रेशन और थकान जैसी समस्या से छुटकारा मिल जायेगा। इसलिए आप इसका सेवन जरूर करें।
0 comments:
Post a Comment