भारत के सांसदों की सैलरी कितनी हैं, कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती है

न्यूज डेस्क: हमारे देश में जितने भी नियम और कानून बनते हैं वो भारत  के सांसदों के द्वारा ही बनाया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की उन सांसदों की सैलरी कितनी होती हैं। तथा उन्हें कौन-कौन सी सुविधांए मिलती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे भारत के सांसदों की सैलरी के बारे में और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
सांसदों का वेतन। 
एक रिपोट के अनुसार एक सांसद को हर माह फिलहाल 50 हजार रुपये वेतन के रूप में दिए जाते हैं। वेतन के अलावा हर सांसद को संसदीय क्षेत्र भत्ता के रूप में 45 हजार रुपये दिए जाते हैं। साथ ही साथ इसके अलावा 45 हजार रुपये ऑफिस खर्च के रूप में मिलते हैं, जिसमें से 30 हजार रुपये सहायक और 15 हजार रुपये स्टेशनरी खर्च के लिए मिलते हैं। आपको बता दें की संसद सत्र के दौरान 2000 रुपये रोजाना भत्ते के रूप में हर सांसद को मिलते हैं। 

सांसदों को मिलने वाली सुविधाएं। 
1 .आपको बता दें की एक एक सांसद सरकारी खर्चे पर अपने पत्नी या सहायक के साथ सालभर में 34 हवाई यात्राएं कर सकता है। ट्रेन के लिए यह सीमा असीमित है, वो भी फर्स्ट क्लास कोच में।

2 .दिल्ली में हर सांसद को बंगले या फ्लैट की सुविधा मिलती हैं। सांसद को सरकारी अस्पताल में पूरी तरह मुफ्त इलाज होता हैं। प्राइवेट अस्पतालों में भी इलाज के दौरान कुछ चीजों को छोड़कर बाकी का भुगतान सरकारी खर्चे से किया जाता हैं। 

3 .एक सांसद को वाहन खरीदने के लिए 4 लाख तक बिना ब्याज का लोन मिलता हैं। घर में इस्तेमाल करने के लिए तीन टेलीफोन लाइनें, जिन पर हर साल 50000 कॉल मुफ्त इस्तेमाल कर सकते हैं। 

4 .एक सांसद को सालाना 50 हजार यूनिट बिजली मुफ्त मिलती हैं। साल में एक बार घर में फर्नीचर के लिए 75 हजार रुपये मिलता हैं। 

5 .घर में सालाना 40 हजार लीटर पानी मुफ्त मिलती हैं। कंप्यूटर खरीदने के लिए सालाना 2 लाख रुपये की सरकारी मदद मिलती हैं। इतना ही नहीं इन्हे वेतन पर किसी तरह का टैक्स न देने की छूट भी मिलती हैं। 

0 comments:

Post a Comment