न्यूज डेस्क: लोग अक्सर गांव को गरीब समझते हैं। लेकिन हमारे देश में बहुत से गांव ऐसे हैं जिसे जानकर लोग हैरान हो जाते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे भारत के एक ऐसे गांव के बारे में जिस गांव को भारत का सबसे अमीर गांव माना जाता हैं। इस गांव में हर घर में रहने वाले लोग करोड़पति हैं और अपनी जिंदगी बड़ी शान से जीते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
गुजरात का धर्मज गांव।
एक रिपोट के अनुसार गुजरात के आणंद जिले का धर्मज गांव हैं जहां सुखी संपन्नता आपको तमाम जगह बिखरी हुयी नजर आएगी। इस गांव के लोग शहरी और ग्रामीण दोनों परिवेश की जिंदगी जीते हैं। इस गांव की ख़ास बात यह है कि इसे एनआरआई का गांव भी कहा जाता है। क्योंकि यहां के लगभग हर घर का व्यक्ति विदेश में नौकरी या बिजनेस करता हैं।
इस गांव के लोग बताते हैं कि गांव के हजारों लोग आपको कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन जैसे देशों में आसानी से मिल जाएंगे। इस गांव की सबसे खास बात यह हैं की लोग विदेश में रहने के बावजूद अपने गांव से जुड़े हैं और 12 जनवरी को धर्मज डे सेलिब्रेट करने अपने गांव जरूर आते हैं।
इस गांव में आपको आयुर्वेदिक अस्पताल, सुपर स्पेशलिटी हॉस्प्टिल, रेजिडेंशल स्कूल के साथ साथ स्विमिंग पूल वाले आलीशान घर भी आपको यहां नजर आएंगे। गांव वाले ने ये सारी चीज बिना सरकारी मदद के अपने पैसों से बनाया हैं। इस गांव के लगभग हर घर के व्यक्ति करोड़पति हैं।
धर्मज गांव में मर्सिडीज या बीएमडब्लू जैसी महंगी गाड़ियां और गांव के चौक-चौराहों पर मैक्डॉनल्ड जैसे रेस्टॉरेंट भी नजर आ जाएंगे।

0 comments:
Post a Comment