न्यूज डेस्क: भारत के प्रधानमंत्री के हाथों में पूरे देश की बागडोर होती है। आपको बता दें कि संविधान के अनुसार, भारत का प्रधानमंत्री, भारत सरकार का मुखिया, भारत के राष्ट्रपति का मुख्य सलाहकार, मंत्रिपरिषद का मुखिया, तथा लोकसभा में बहुमत वाले दल का नेता होता है। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की भारत के प्रधानमंत्री को कितनी सैलरी और भत्ते मिलते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
भारत के संविधान के अनुच्छेद 75 के अनुसार, प्रधानमंत्री का वेतन संसद द्वारा तय किया जाता है और समय-समय पर संशोधित किया जाता है। अभी वर्तमान समय में भारत के प्रधानमंत्री को मासिक वेतन और भत्ते मिलाकर कुल 1,60,000 रूपये मिलते हैं।
प्रधानमंत्री का वेतन और भत्ता।
बेसिक सैलरी 50,000 रूपये
व्यय भत्ता 3000 रूपये
रोजाना भत्ता 2000X 31= 62,000 मासिक रूपये
निर्वाचन क्षेत्र भत्ता 45,000 रूपये
कुल वेतन 1,60,000 रूपये।
आपको बता दें की भारत के प्रधानमंत्री को एक महीने में सिर्फ एक लाख साठ हजार रूपये मिलता हैं। लेकिन इसके अलावा, वह व्यक्तिगत स्टाफ, विशेष जेट, सरकारी निवास, और संसद सदस्य के रूप में भत्ते इत्यादि और भी बहुत कुछ प्राप्त करते हैं।

0 comments:
Post a Comment