न्यूज डेस्क: हमारे देश में जितने भी राज्य हैं उन सभी राज्यों में नवोदय विद्यालय मौजूद हैं। नवोदय विद्यालय की पढ़ाई काफी उच्च स्तर की मानी जाती है इसलिए इन स्कूल्स में एडमिशन के लिए पेरेंट्स में होड़ मची रहती है। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की नवोदय विद्यालय की फीस कितनी होती हैं और इसमें दाखिला कैसे मिलता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
कैसे मिलता हैं दाखिला।
आपको बता दें की नवोदय विद्यालय में छठी, नौंवीं और ग्यारहवीं कक्षा में सीधे दाखिले होते हैं इन कक्षाओं में दाखिले के लिए छात्र को एक टेस्ट देना होता है जिसे जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट (JNVST) कहा जाता है। यह टेस्ट हर साल लिया जाता हैं। इस टेस्ट में पास होने वाले छात्रों को रैंकिंग के आधार पर इस स्कूल में दाखिला मिलता हैं।
नवोदय विद्यालय की फीस।
जवाहर नवोदय विद्यालय में आठवीं तक की पढ़ाई मुफ्त होती हैं। यहां तक पढ़ाई करने वाले छात्रों को फीस के तौर पर कोई भी पैसा नहीं लिया जाता हैं।
जबकि नौवीं से 12वीं तक पहले 200 रुपए फीस ली जाती थी, जिसे पिछले साल बढ़ाकर 600 रुपए कर दिया गया है। लेकिन यदि सरकारी कर्मचारी का कोई बच्चा है तो उसकी फीस 1500 रुपए हैं।
लेकिन लड़कियों के लिए 12वीं तक की शिक्षा मुफ्त है, जबकि एससी, एसटी और बीपीएल कैटेगिरी के बच्चों से भी 12वीं तक कोई फीस नहीं ली जाती।

0 comments:
Post a Comment