डेस्क: मेडिकल साइंस की बात करें तो सेक्स महिला और पुरुष दोनों के हेल्थ के लिए फायदेमंद होता हैं। इससे शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं जो इंसान को शारीरिक और मानसिक रूप से सेहतमंद बनाते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे सेक्स के फायदों के बारे में की ये क्यों हेल्थ के लिए फायदेमंद होता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .सेक्स हेल्थ के लिए फायदेमंद होता हैं। क्यों की सेक्स के दौरान शरीर में ऑक्सीटोसिन रिलीज होता हैं। जिससे इंसान को बेहतर नींद आती हैं। रोजाना यौन संबंध शरीर की धमनियों में ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा करता है, जिससे हृदय स्वस्थ बनता है। एक रिसर्च के अनुसार सेक्स करने से शरीर के हार्मोन संतुलित रहते हैं। इससे शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं।
2 .एक शोध की मानें तो महिलाएं अगर पीरियड्स आने से एक हफ्ते पहले से सेक्स करें तो उनका हार्मोन लेवल सही रहता है। वहीं, मासिक धर्म के दिनों में उन्हें तेज पेट दर्द से भी छुटकारा मिल सकता है। इससे पेट में दर्द और ऐठन की समस्या नहीं होती हैं।
3 .शोध के अनुसार सेक्स के दौरान महिलाओं के पेडू की कसरत होने से वह मजबूत बनते हैं। प्रेग्नेंसी के समय उन्हें दिक्कत नहीं होती। साथ ही साथ महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन का लेवल बढ़ता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं और शरीर स्वस्थ रहता हैं।
4 .एक स्टडी के मुताबिक हफ्ते में दो बार शारारिक संबंध बनाने वाले पुरुषों को स्ट्रोक होने के बहुत कम चांस होते हैं। वहीं प्रोस्ट्रेट कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है। इससे पुरुषों के शरीर में ऊर्जा का संचार भी बना रहता हैं।
5 .सेक्स एक प्राकृतिक पेन किलर का काम करते हैं। इससे पूरे शरीर का वर्कआउट अच्छे से हो जाता है। हृदय बहुत ज्यादा खून पंप करना शुरू कर देता है, जिससे आपका शरीर फुर्तीला और फ़िट रहता हैं।
0 comments:
Post a Comment