जानिए कितना सैलरी मिलता है मुखिया, सरपंच और जिला पार्षद को

न्यूज डेस्क: विधायक और सांसदों के वेतन और भत्ते के बारे में आपने तो बहुत सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं की आपके सबसे करीब रहने वाले जनप्रतिनिधि मुखिया, सरपंच और जिला पार्षद की सैलरी कितनी मिलती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से। 
आपको बता दें की राज्य सरकार और केन्द्र सरकार इन जनप्रतिनिधियों का मानदेय भता बढ़ाने की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उसके बावजूद राजनीति में अपनी पहचान बनाने के लिए बहुत से लोग मुखिया, सरपंच और जिला पार्षद के चुनाव लड़ने के लिए मारामारी करते हैं और हरसंभ्व प्रयास करते हैं।

जिला परिषद अध्यक्ष: 12 हजार रुपए प्रतिमाह

जिला परिषद उपाध्यक्ष: 10 हजार रुपए प्रतिमाह

पंचायत समिति प्रमुख: 10 हजार रुपए प्रतिमाह

पंचायत समिति उप-प्रमुख: 5 हजार रुपए प्रतिमाह

मुखिया: 2500 रुपए प्रतिमाह

उप मुखिया: 1200 रुपए प्रतिमाह

सरपंच: 2500 रुपए प्रतिमाह

उप सरपंच: 1200 रुपए प्रतिमाह

जिला परिषद सदस्य: 2500 रुपए प्रतिमाह

पंचायत समिति सदस्य: 1000 प्रतिमाह

वार्ड सदस्य: 500 रुपए प्रतिमाह

पंच: 500 रुपए प्रतिमाह

न्यायमित्र: 7000 रुपए प्रतिमाह

ग्राम पंचायत सचिव: 6000 रुपए प्रतिमाह। 

आपको बता दें की सभी राज्य में इन जन प्रतिनिधियों की सैलरी अलग अलग होती हैं। लेकिन औसतन इसके आस पास ही होता हैं। 

0 comments:

Post a Comment