न्यूज डेस्क: हमारे देश में हर 5 साल के बाद सांसद का चुनाव होता हैं। जिसके कुछ युवा सांसद भी होते हैं। लेकिन ज्यादा तर सांसद अधिक उम्र के होते हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे भारत के सबसे युवा सांसद के बारे में की ये कौन हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
चंद्रानी मुर्मू।
आपको बता दें की चंद्रानी मुर्मू ने संसद की सबसे कम उम्र की सांसद बनकर इतिहास रच दिया है। 25 वर्षीय ने बीजू जनता दल (बीजद) के टिकट पर चुनाव लड़ा और दो बार के भाजपा सांसद अनंत नायक के खिलाफ 66,203 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। अभी वर्तमान समय में ये भारत के सबसे कम उम्र के सांसद हैं।
चंद्रानी ने 2017 में भुवनेश्वर स्थित SOA विश्वविद्यालय से B.Tech पूरा किया। चंद्रानी के पिता संजीव मुर्मू एक सरकारी कर्मचारी हैं और मां उर्वशी सोरेन एक गृहिणी हैं। इतना ही नहीं चंद्रानी इस लोकसभा चुनाव में चुने गए शीर्ष तीन सबसे गरीब उम्मीदवारों में शामिल हैं।
आपको बता दें की एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रानी के पास कुल संपत्ति 3.40 लाख रुपये है। जो और कई सांसदों के मुकाबले सबसे कम हैं।
नंदीग्राम सुरेश।
सबसे कम उम्र के सांसदों की लिस्ट में इसका नाम दूसरे नंबर पर आता हैं। यह 26 वर्षीय शारीरिक शिक्षा शिक्षक लोकसभा में सबसे कम उम्र के सांसदों में से एक बन गया है। माधव ने छह बार के टीडीपी सांसद किशोर चंद्र देव को 2 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया और सबसे कम उम्र के दूसरे सांसद बनें।

0 comments:
Post a Comment