हेल्थ डेस्क: रक्तदान जीवनदान है। ये इससे कई लोगों की जिंदगी तो बचती ही हैं। इससे शरीर का रोग प्रतिरोधक छमता भी बढ़ता हैं जो इंसान के हेल्थ के लिए लाभकारी होता हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके लिए रक्तदान करना हानिकारक होता हैं। आज इसी विषय में मेडिकल साइंस के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की किन लोगों को रक्त दान करनी चाहिए और किसे रक्त दान नहीं करनी चाहिए। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
रक्तदान किसे करनी चाहिए।
1 .कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिसकी आयु 18 से 68 वर्ष के बीच हो वो रक्त दान कर सकता हैं। ये हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हैं।
2 .जिसका वजन 45 किलोग्राम से अधिक हो वो रक्तदान कर सकता हैं।
3 .मेडिकल साइंस के अनुसार जिसके रक्त में हिमोग्लोबिन 12 प्रतिशत से अधिक हो वो व्यक्ति रक्तदान कर सकता हैं।
आपको बता दें की रक्त दान से घबराये नहीं। क्यों की 3 दिनों के अंदर आपका शरीर प्लाज्मा की आपूर्ति कर लेता है और 36 दिनों में आपका RBC सामान्य हो जाता है। साथ ही साथ 70 -80 दिनों में आपका पूरा रक्त वापिस बन कर तैयार हो जाता है। इसलिए रक्तदान जरूर करें।
रक्तदान किसे नहीं करनी चाहिए।
1 .गर्भवती महिलाये रक्त दान न करें।
2 .एनीमिया से ग्रस्त लोग रक्तदान न करे।
3 .कैंसर मरीज़, हृदयरोग मरीज़, मधुमेह रोगी, एड्स रोगी, क्षय रोगी, दमा रोगी, मिर्गी रोगी, कुष्ठ रोगी।, स्किज़ोफ़्रेनिया रोगी को रक्तदान नहीं करनी चाहिए।
4 .जिन महिलाओं का मासिक धर्म अनियंत्रित रहता हैं तथा मासिक धर्म के दौरान अधिक रक्त स्राव होता हैं। उन महिलाओं को भी रक्त दान नहीं करनी चाहिए।
5 .कम उम्र के बच्चों को रक्तदान नहीं करनी चाहिए।

0 comments:
Post a Comment