आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें सोते समय पैर दर्द की समस्या होती हैं। लोग इस समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं। जिससे उन्हें काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे शरीर में होने वाले कुछ ऐसे चीजों के कमी के बारे में जिसके कमी होने से सोते समय पैर दर्द की समस्या होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .आयरन की कमी: शरीर में आयरन की कमी होने पर कोशिकाओं में ब्लड का सर्कुलेशन सही तरीकों से नहीं हो पाता हैं। जिससे कोशिकाओं में खिचाव आने लगती हैं और इंसान को सोते समय पैर दर्द की समस्या होती हैं। इसलिए अगर किसी व्यक्ति के साथ ऐसी समस्या हो रही हैं। तो उसे आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। ये समस्या समाप्त हो जाएगी।
2 .विटामिन डी की कमी : अगर किसी व्यक्ति को सोते समय पैर दर्द की समस्या होती हैं। तो ये विटामिन डी की कमी के कारण हो सकती हैं। क्यों की शरीर में विटामिन डी की कमी होने से हड्डियों का विकास नहीं हो पाता हैं और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। जिससे इंसान को दर्द की समस्या होती हैं। अगर किसी व्यक्ति को ऐसी समस्या हो रही हैं तो उसे विटामिन डी युक्त आहार लेनी चाहिए।
3 .कैल्शियम की कमी: शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर सबसे ज्यादा नुकसान हड्डियों को होता हैं। इससे हड्डियों में कई तरह की समस्या जन्म लेने लगती हैं और इंसान को सोते समय पैर दर्द की समस्या होती हैं। साथ ही साथ शरीर में थकान और कमजोरी बनी रहती हैं। अगर किसी व्यक्ति को ऐसी समस्या हो रही हैं तो उसे डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।

0 comments:
Post a Comment