साइंस की बात करें तो शरीर में खून की कमी होना इंसान के लिए खतरनाक होता हैं। इससे शरीर में कई तरह की परेशानियां जन्म लेने लगती हैं। जिससे इंसान अस्वस्थ हो जाता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे शरीर के कुछ ऐसे अंग के बारे में जो अंग खून की कमी होने से कमजोर हो जाते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .ह्रदय, खून की कमी होने से सबसे ज्यादा नुकसान ह्रदय को होता हैं। इससे ह्रदय की कार्य प्रणाली प्रभावित होती हैं तथा इंसान को ह्रदय संबंधित बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता हैं। इससे इंसान का ह्रदय कमजोर हो जाता हैं। इसलिए खून की कमी को भूलकर भी नजरअंदाज ना करें। खून की कमी होने पर डॉक्टर की सलाह लें और आयरन युक्त आहार का सेवन करें।
2 .ब्रेन, खून की कमी होने पर इंसान का ब्रेन कमजोर हो जाता हैं। साथ ही साथ सोचने समझने की शक्ति भी प्रभावित होती हैं। क्यों की खून की कमी होने पर ब्रेन में ब्लड का सर्कुलेशन कम जाता हैं। जिससे ब्रेन का स्ट्रेस लेवल बढ़ने लगता हैं। इससे तनाव और चिड़चिड़ापन की समस्या भी जन्म ले लेती हैं। इसलिए खून की कमी होने पर इसे नजरअंदाज ना करें।
3 .आंख, खून की कमी होने पर आंख भी कमजोर हो जाता हैं। इससे आंखों की रोशनी कम होने लगती हैं। क्यों की खून की कमी होने से दिमाग में तनाव की समस्या बनी रहती हैं। जिससे रेटिना की कार्य प्रणाली प्रभावित होती हैं। जिसके कारण आंखों में कई तरह की परेशानी जन्म ले लेती हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को इस बात का ख्याल रखना चाहिए और प्रतिदिन आयरन युक्त आहार लेनी चाहिए ताकि शरीर में खून की कमी ना हो।
0 comments:
Post a Comment