जानें साल के आखिरी सूर्य ग्रहण कब और किस समय लगेगा

धर्म डेस्क: सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को लगेगा। यह साल का अंतिम सूर्य ग्रहण होगा। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इस ग्रहण का प्रभाव कुछ लोगों के लिए शुभ तो कुछ लोगों पर अशुभ प्रभाव डाल सकता हैं। इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से।  
कब और किस समय लगेगा ग्रहण। 
सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 08 बजकर 17 मिनट पर लगेगा और 10 बजकर 57 मिनट में समाप्त हो जाएगा। खण्डग्रास की अवधि 2 घंटे 40 मिनट तक रहेगी। सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से 12 घंटे पूर्व यानि अगले दिन 25 दिसंबर को शाम 5 बजकर 32 मिनट में प्रभावी होगा जो ग्रहण समाप्ति के साथ ही खत्म होगा। शास्त्रों की मानें तो यह समय अच्छे कार्य के लिए शुभ नहीं होता हैं। इसलिए इस समय शुभ कार्य नहीं करनी चाहिए। 

किस किस देश में दिखाई देगा। 
आपको बता दें की साल का यह अंतिम सूर्य ग्रहण सम्पूर्ण भारत के साथ ही नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, मालदीव, बांग्लादेश, भूटान, चीन, म्यांमार, अफग़ानिस्तान सहित एशिया महाद्वीप के अन्य देशों, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के देशों में देखा जा सकेगा। 

किसके लिए अशुभ रहेगा। 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण का प्रभाव राशिचक्र की चार राशियों के लिए अशुभ हो सकता है। इसमें मेष, मिथुन, तुला और वृश्चिक राशि वाले जातकों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है। ये लोग कोई भी शुभ कार्य करने से बचें। जबकि अन्य राशि के जातकों के लिए साल का अंतिम सूर्य ग्रहण सामान्य रहेगा।  

0 comments:

Post a Comment