अब्दुल कलाम को कितने पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जानिए

न्यूज डेस्क: भारत के सबसे महान वैज्ञानिक डॉक्टर अब्दुल कलाम भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने 1960 में, मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की और एक दिन भारत के महान वैज्ञानिक बनें। उनके इन्ही कामों की वजह से कई सम्मान भी प्राप्त हुए। लेकिन क्या आप जानते हैं की डॉ अब्दुल कलाम को किन-किन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से। 
डॉ अब्दुल कलाम को मिलने वाला पुरस्कार। 
1981: अब्दुल कलाम को भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

1990: डॉ कलाम को भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

1997: भारत सरकार द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

1998: भारत सरकार द्वारा वीर सावरकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2007: ब्रिटेन रॉयल सोसाइटी द्वारा किंग चार्ल्स द्वितीय मेडल से सम्मानित किया गया।

2009: अमेरिका एएसएमई फाउंडेशन (ASME Foundation) द्वारा हूवर मेडल से सम्मानित किया गया।

2013: राष्ट्रीय अंतरिक्ष सोसाइटी द्वारा वॉन ब्रौन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2014: एडिनबर्ग विश्वविद्यालय, ब्रिटेन द्वारा डॉक्टर ऑफ साइंस उपाधि से नवाजा गया।

0 comments:

Post a Comment