भारत ही नहीं दुनिया के कई देश हैं बेरोजगारी की चपेट में, पढ़ें एक रिपोट

न्यूज डेस्क: भारत में दिन प्रतिदिन बेरोजगारी के आंकड़ों में तेजी से वृद्धि हो रही हैं। जो देश के लिए एक चिंता का विषय हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं की बेरोजगारी की चपेट में सिर्फ भारत ही हैं। सीएमआईई की रिपोर्ट बताती हैं की दुनिया में 60 फीसदी आबादी बेरोजगारी की चपेट में हैं। इसकी संख्या में तेजी के साथ वृद्धि हो रही हैं। 
रिपोर्ट के अनुसार, उच्च शिक्षित युवाओं में बेरोजगारी की दर पिछले तीन साल के मुकाबले सबसे खराब है। साल 2016 में उच्च शिक्षित युवाओं में बेरोजगारी की दर 47.1 प्रतिशत थी। वहीं, 2017 में यह 42 प्रतिशत और 2018 में 55.1 प्रतिशत थी। यानी 2019 में सबसे खराब दौर रहा है। 

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, इस साल भारत में बेरोजगारों की संख्या लगभग 25 लाख बढ़ जाएगी। जिससे बेरोजारी में तेजी से वृद्धि हो सकती हैं। रिपोट कहती हैं की भारत में बढ़ती बेरोजगारी का सबसे बड़ा कारण तेजी से बढ़ती जनसंख्या हैं। 

रोजगार और सामाजिक रुझान पर आईएलओ की रिपोर्ट बताती है कि दुनियाभर में बेरोजगार माने गए 18.8 करोड़ लोगों में 16.5 करोड़ लोगों के पास अपयार्प्त वैतनिक कार्य हैं और 12 करोड़ लोगों ने या तो सक्रियता से काम ढूंढ़ना छोड़ दिया है या श्रम बाजार तक उनकी पहुंच नहीं है। इसके लिए देशों के सरकारों की पॉलिसी भी जिम्मेदार हैं। एशिया और अफ्रीका के देशों में बेरोजगारी दर सबसे ज्यादा हैं। 

0 comments:

Post a Comment