बिहार योजना विभाग में 113 पदों पर होगी बहाली, जानें पूरी डिटेल्स

पटना: नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए बिहार कैबिनेट की हुई बैठक में 113 पदों का सृजन किया गया हैं। यह सृजन योजना विभाग में खाली पड़े पदों के लिए किया गया हैं। इन पदों पर बहुत जल्द भर्ती की जाएगी। इसको लेकर सरकार ने मंजूरी दे दी हैं।

बता दें की बिहार कैबिनेट ने योजना एवं विकास विभाग में सहायक निदेशक के 41 पद और योजना सहायक के 41 पदों पर भर्ती को लेकर अपनी स्वीकृति दी हैं। साथ ही साथ बिहार के 27 विभागों में सहायक निदेशक, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी के एक-एक पढ़ें पर भर्ती की मंजूरी दी हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 113 पदों पर बहाली की जाएगी। बहुत जल्द इन पदों पर भर्ती को लेकर विज्ञापन जारी किया जायेगा। जो लोग इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं वो विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखें।

खबर के अनुसार राज्य के 41 विभागों में बजट तैयार करने, आंकड़ों के संग्रह करने तथा सफल कार्यान्वयन और मॉनिटरिंग के लिए इन पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी को देखते हुए बिहार कैबिनेट ने इन पदों पर भर्ती की मंजूरी दी हैं।

0 comments:

Post a Comment