नीतीश कैबिनेट की हुई बैठक में ये फैसला लिया गया की ग्राम पंचायत के कुछ क्षेत्रों को नगर निकायों में शामिल होने से पंचायतों के समीकरण बदल गए हैं। इसलिए 1991 के जनगणना को आधार इन पंचायतों का पुर्नगठन किया जायेगा।
खबर के मुताबिक जिन ग्राम पंचायतों की जनसंख्या तीन हजार या उससे अधिक होगी वो पहले की तरह बनी रहेगी। उसमे किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया जायेगा। लेकिन जिन पंचायतों की जनसंख्या तीन हजार से कम हैं। उन्हें आस-पास के पंचायतों में शामिल किया जायेगा।
बता दें की कुछ दिन पहले ही मुख्य सचिव ने इसको लेकर सभी जिले के डीएम के साथ बैठक की थी और पंचायतों को पुर्नगठन करने की बात कहीं थी। अब नीतीश कैबिनेट की मंजूरी मिलने से रास्ता साफ़ हो गया हैं। बहुत जल्द पंचायतों का पुर्नगठन किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment