बिहार में अमीन के पदों पर होगी बंपर बहाली, 534 पद है खाली

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बहुत जल्द अच्छी खबर मिल सकती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में अमीन के पदों पर बंपर बहाली होने वाली हैं। इसको लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं। बहुत जल्द नोटिश जारी किया जा सकता हैं।

खबर के मुताबिक  विधानसभा में राजस्व मंत्री ने कहा है की राज्य में बहुत जल्द अमीनों की बहाली की जाएगी। इससे न केवल बेगूसराय बल्कि सभी जिले में इसकी कमी दूर हो जाएगी। बहाली होने के बाद अमीन राज्य में भू-मापी, सर्वेक्षण सहित अन्य काम करेंगे।

बता दें की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत बिहार में अमीनों के कुल 534 पद भरे जाएंगे। इसकी जानकारी खुद राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत कुमार ने दी हैं। बहुत जल्द इसकी भर्ती को लेकर कोई सूचना प्रकाशित किया जा सकता हैं।

जो लोग बिहार में अमीन बनना चाहते हैं वो विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखें। क्यों की कभी भी इसको लेकर नोटिस जारी हो सकता हैं। बिहार सरकार राज्य में अमीनों की कमी से जूझ रहा हैं। यहीं कारण है की इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment