घर में जरूर रखें ये पांच चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी

धर्म डेस्क: वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कुछ चीजों को रखना शुभ तो कुछ चीजों को रखना अशुभ होता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिसे घर में रखना शुभ होता हैं तथा इससे धन की कमी नहीं होती हैं।

घर में जरूर रखें ये पांच चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी। 

1 .मिट्टी का घड़ा: वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के उत्तर दिशा में पानी भरकर मिट्टी का घड़ा रखना चाहिए। इससे धन की कमी नहीं होती हैं और इंसान को जीवन में तरक्की मिलती हैं।

2 .शंख: घर के पूजा रूम में शंख रखना बहुत लाभकारी माना जाता हैं। इससे घर में नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं करती हैं और इंसान को सदैव तरक्की मिलती हैं।

3 .बांसुरी: अगर आपके घर में लड़ाई-झगड़े होते हैं तो आप अपने घर में बांसुरी जरूर रखें। इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि आती हैं।

4 .पंचमुखी हनुमान जी: घर में पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर रखना बहुत शुभ माना जाता हैं। इससे घर की दरिद्रता खत्म होती हैं और इंसान को धन लाभ होता हैं।

5 .मोर पंख: अगर आप अपने घर में मोर पंख रखते हैं तो इससे घर का वस्तुदोष दूर होगा तथा जीवन में धन की कमी नहीं होगी। 

0 comments:

Post a Comment