खबर के अनुसार पटना कलेक्ट्रेट में तैनात 11 कर्मचारियों को वीआरएस दिया जायेगा। दरअसल पटना कलेक्ट्रेट में काम करने वाले ये कर्मचारी औचक निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए थे। जिसके कारण इनपर ये कारवाई की जा रही हैं।
वहीं बुधवार को डीएम द्वारा की गई औचक निरीक्षण में 42 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए हैं। इन अनुपस्थित पर विभाग गंभीर नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं डीएम के औचक निरीक्षण में बहुत से कर्मचारी 10:30 बजे तक कार्यालय नहीं आये थे।
बता दें की कुछ दिन पहले लघु जल संसाधन विभाग ने 50 से अधिक उम्र वाले दो कार्यपालक अभियंताओं को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई थी। सरकार के इस फैसले से सभी विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ हैं।
0 comments:
Post a Comment