बिहार पंचायती राज विभाग में होगी बंपर बहाली, 9000 पद हैं खाली

न्यूज डेस्क: बिहार पंचायत राज विभाग में बहुत जल्द बंपर बहाली होगी। इसको लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं। जो लोग पंचायती राज विभाग में नौकरी करना चाहते हैं वो विभाग की वेबसाइट पर नजर बनाये रखें। क्यों की कभी भी नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं।

खबर के मुताबिक पंचायती राज विभाग में लिपिक के खाली पड़े करीब 9000 पदों को भरने के लिए तैयारी कर रही हैं। विभाग की ओर से इसके लिए प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है। इन पदों के सृजन के बाद चयन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जा सकती है। 

बता दें की पंचायती राज विभाग इन पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव बिहार कैबिनेट में भेजेगा। जैसे ही कैबिनेट की ओर से मंजूरी मिलेगी। इसके बाद भर्ती की प्रक्रिया को शुरू की जाएगी और युवाओं को लिपिक के पदों पर भर्ती किया जायेगा।

बिहार में पंचायत कार्यालय में कागजातों का रिकार्ड देखने के साथ ही वहां के खर्च का भी पूरा हिसाब रखने के लिए लिपिक की जरुरत महसूस हो रही हैं। लेकिन पंचायतों में लिपिक की भारी कमी हैं। इसलिए विभाग जल्द से जल्द इन पदों पर भर्ती करेगा।

0 comments:

Post a Comment