बिहार में आज से बदल जायेगा जमीन म्यूटेशन का नियम

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में आज से जमीन म्यूटेशन के नियम में बदलाव हो जायेगा। इसके बारे में सभी लोगों को सही जानकारी होनी चाहिए ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

खबर के मुताबिक बिहार में जमीन म्यूटेशन के नए नियम की शुरुआत आज विभाग के मंत्री रामसूरत कुमार करेंगे। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। आज से बिहार के सभी अंचलों में जमीन का म्यूटेशन नए तरीकों से किया  जायेगा।

नए नियमानुसार बिहार में अब रजिस्ट्री के साथ ही स्वत: म्यूटेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इसके लिए जमीन मालिक को ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। इससे म्यूटेशन की प्रक्रिया आसान हो जाएगी।

बता दें की वर्तमान में अभी यह सुविधा उन्हीं खरीदारों को मिलेगी जो जमाबंदीदार से जमीन खरीदेंगे। किसी दूसरे यानि किसी ऐसे वारिस से जमीन खरीदेंगे जिनके नाम म्यूटेशन नहीं है तो पुरानी व्यवस्था से ही आवेदन करना होगा। इसकी जानकारी सभी हो होनी चाहिए।

0 comments:

Post a Comment