बिहार में गांवो की कुल संख्या कितनी है, जानिए सही जवाब?

न्यूज डेस्क: बिहार में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आज कुछ ऐसे सवाल लेकर आये हैं जो प्रतियोगिता परीक्षा में अक्सर पूछे जाते हैं। अगर आप प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इन सवालों को जरूर पढ़ें।

1 .बिहार का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

उत्तर : छेत्रफल के आधार पर बिहार का सबसे बड़ा जिला वेस्ट चंपारण है जो कि 5,229 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं जनसंख्या के आधार पर बिहार का सबसे बड़ा जिला पटना है जिसकी जनसंख्या  2011 के अनुसार 5,838,466 है। 

2 .बिहार में गांवो की कुल संख्या कितनी है?

उत्तर: बिहार में गांवों की संख्या 45,103 है। 

3 .बिहार राज्य में मुस्लिम आबादी की संख्या का प्रतिशत कितना है?

उत्तर: 16.5 प्रतिशत 

4 .बिहार में किस फसल का उत्पादन सबसे ज्यादा होता है?

उत्तर: मखान

5 .बिहार का सर्वप्रथम हिंदी समाचार पत्र का क्या नाम है?

उत्तर: बिहार बंधु

6 .बिहार राज्य का क्षेत्रफल भारत देश का कितने प्रतिशत है?

उत्तर: 2.86%

7 .बिहार राज्य में सबसे ज्यादा साक्षरता वाला धर्म कौन सा है?

उत्तर: जैन धर्म

8 .आम की वह प्रजाति जो केवल बिहार में ही उपजायी जाती है?

उत्तर: सफेदा

9 .ईसा पूर्व छठी सदी में विश्व की प्रथम गणतन्त्रात्मक व्यवस्था कहाँ थी?

उत्तर: वैशाली

10 .मुगलों के पतन के बाद बिहार किसके अधीन हो गया था?

उत्तर: बंगाल के नवाबों के अधीन

0 comments:

Post a Comment