Women's Day 2021: क्यों मनाया जाता है महिला दिवस, पढ़ें डिटेल्स

न्यूज डेस्क: पूरी दुनिया में 8 मार्च के दिन महिला दिवस मनाया जाता हैं। इस दिन महिलाओं के सम्मान को लेकर कई जगह पर कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे हर साल 8 मार्च को महिला दिवस क्यों मनाया जाता हैं।

क्यों मनाया जाता है महिला दिवस:

मिली जानकारी के मुताबिक पहली बार साल 1909 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था। लेकिन पहली बार 1975 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने एक थीम के साथ इसे मनाना शुरू किया। इसके बाद पूरी दुनिया में महिला दिवस मनाने की प्रथा शुरू हो गई हैं।

खबर के अनुसार जर्मनी की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की महिला ऑफिस की लीडर ने महिलाओं के अधिकार को लेकर आवाज उठायी और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का विचार रखा। बता दें की एक कांफ्रेंस में 17 देशो की 100 से ज्यादा महिलाओ ने इस सुझाव पर सहमती जताई और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की स्थापना हुई।

बता दें की कुछ देशों ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 19 मार्च 1911 को मनाया। लेकिन फिर बाद में 1913 में इसे ट्रांसफर कर 8 मार्च कर दिया गया। तब से लेकर आज तक लोग 8 मार्च के दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं। 

0 comments:

Post a Comment