बिहार की बसों में अब मुफ्त यात्रा करेंगे दिव्यांग

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले दिव्यांगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में कोई भी दिव्यांग व्यक्ति अब 50 किलोमीटर तक बसों में मुफ्त यात्रा करेगा। इसके लिए दिव्यांगों को किसी भी तरह के कोई शुल्क देने नहीं पड़ेंगे।

खबर के मुताबिक बिहार राज्य पथ परिवहन निगम दिव्यांगों को विशेष सुविधा देने का फैसला लिया हैं। जिन दिव्यांगों की दिव्यांगता कम से कम 40 प्रतिशत है। वो बिहार की बसों में मुफ्त सफर कर सकते हैं। इसको लेकर तैयारी शुरू हो चुकी हैं।

बता दें की बसों में मुफ्त यात्रा करने के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम दिव्यांगों को एक यूनिक आईडी निर्गत करेगा। इस आईडी के बनवाने के बाद दिव्यांग सफर कर सकते हैं। आईडी बनाने के लिए भी दिव्यांगों से कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा।

आईडी बनाने के लिए दिव्यांगो को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार और फोटो देना होगा। इसके बाद बिहार राज्य पथ परिवहन निगम एक यूनिक आईडी बना कर देगा। जिससे दिव्यांग मुफ्त और सस्ती दरों पर बिहार की बसों में यात्रा कर सकेंगे।

0 comments:

Post a Comment