खबर के मुताबिक बिहार राज्य पथ परिवहन निगम दिव्यांगों को विशेष सुविधा देने का फैसला लिया हैं। जिन दिव्यांगों की दिव्यांगता कम से कम 40 प्रतिशत है। वो बिहार की बसों में मुफ्त सफर कर सकते हैं। इसको लेकर तैयारी शुरू हो चुकी हैं।
बता दें की बसों में मुफ्त यात्रा करने के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम दिव्यांगों को एक यूनिक आईडी निर्गत करेगा। इस आईडी के बनवाने के बाद दिव्यांग सफर कर सकते हैं। आईडी बनाने के लिए भी दिव्यांगों से कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा।
आईडी बनाने के लिए दिव्यांगो को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार और फोटो देना होगा। इसके बाद बिहार राज्य पथ परिवहन निगम एक यूनिक आईडी बना कर देगा। जिससे दिव्यांग मुफ्त और सस्ती दरों पर बिहार की बसों में यात्रा कर सकेंगे।

0 comments:
Post a Comment