दिल्ली चुनाव में AAP और BJP में कांटे की टक्कर, नई सर्वे

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव की हलचल अब तेज हो चुकी है। 5 फरवरी को मतदान होने जा रहे हैं, और 8 फरवरी को परिणामों का ऐलान होगा। इस बार चुनावी मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच कांटे की टक्कर का है। साथ ही, कांग्रेस भी अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने के लिए प्रयासरत है।

बीजेपी इस चुनाव में सत्ता वापसी के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। 26 सालों बाद दिल्ली में सत्ता हासिल करने की अपनी उम्मीद को साकार करने के लिए भाजपा ने 'परिवर्तन' का नारा दिया है और अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए इसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया है।

नई सर्वे में क्या है स्थिति?

जहां तक चुनावी सर्वे का सवाल है, बाजार की स्थिति में हल्का सा फेरबदल देखने को मिला है। फिलहाल, आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनाव में फेवरेट मानी जा रही है और 38 से 40 सीटों तक जीतने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। कुछ समय पहले बाजार में अनुमान था कि AAP को 37 से 39 सीटें मिल सकती हैं, लेकिन अब यह आंकड़ा थोड़ा बढ़ गया है, जिससे आम आदमी पार्टी को एक अतिरिक्त सीट मिलने की संभावना जताई जा रही है।

दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी की स्थिति भी अच्छी कही जा रही हैं। भाजपा के लिए ताजा सर्वे अपडेट के अनुसार, 30 से 32 सीटों तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि, ये सभी सिर्फ अनुमानों पर आधारित हैं और असल तस्वीर चुनाव परिणाम के बाद ही साफ होगी। 

बहुमत के लिए चाहिए 36 सीट

दिल्ली विधानसभा में बहुमत के लिए 36 सीटों की आवश्यकता है, और फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी पार्टी इस आंकड़े के पास पहुंच पाती है। अब इंतजार केवल 5 फरवरी के मतदान और 8 फरवरी को आने वाले नतीजों का है, जो तय करेंगे कि दिल्ली की सत्ता पर किसका कब्जा होगा।

0 comments:

Post a Comment