डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो हर सप्ताह इंसान का प्रेम जीवन बदलता रहता हैं। ये बदलाव ग्रहों की स्थिति और नछत्रों के प्रभाव के ऊपर निर्भर करता हैं। अगर ग्रहों की स्थिति अच्छी हो तो लव लाइफ में कोई परेशानियां नहीं आती हैं और इंसान का प्रेम जीवन खुशहाल रहता हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे साप्ताहिक प्रेम राशिफल के बारे में की इस सप्ताह 13 मई से 19 मई तक किन राशियों का प्रेम जीवन कैसा रहेगा। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
मेष, सिंह और धनु राशि, शास्त्रों के अनुसार 13 मई से 19 मई तक ग्रहों का संयोग आपकी कुंडली में मिला जुला रहेगा। जिससे लव लाइफ सामान्य रह सकती हैं। सप्ताह के मध्य भाग में आपकी कुंडली में चंद्र योग का निर्माण होगा। जिससे प्रेम जीवन में खुशियां आ सकती हैं। आप लव लाइफ का आनंद ले सकते हैं। लेकिन आपकी कुंडली के लव भाव में शनि भारी नजर आ रहा हैं। जो आपके प्रेम जीवन में थोड़ी बहुत परेशानियां उत्पन कर सकता हैं। इस सप्ताह आप संयम रखें तथा जीवनसाथी के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार रखें। आपके लिए भगवान कृष्ण की आराधना करना शुभ रहेगा।
वृष, कन्या और मकर राशि, 13 मई से 19 मई 2019 तक का समय आपके लिए ख़ुशियों से भरा रहेगा। पहली बार इस सप्ताह आपकी कुंडली में प्रेम चक्र योग का निर्माण हो रहा हैं। जिससे आपका नसीब खुल सकता हैं। लव लाइफ में ख़ुशियों की दस्तक हो सकती हैं। जीवनसाथी का साथ मिल सकता हैं। आपके प्रेम जीवन में आने वाली परेशानियां दूर हो सकती हैं। आप अपने लव पार्टनर के साथ कुछ अच्छे और यादगार पल बिता सकते हैं। अगर आपके प्रेमी जीवन में कोई समस्या हैं तो उसे हल करने की कोशिश करें। आपके लव लाइफ पर कृष्ण जी की कृपा होगी।
मिथुन, तुला और कुंभ राशि, शास्त्रों के अनुसार मिथुन, तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए इस सप्ताह का समय मिला जुला रहेगा। 13 मई से 19 मई तक इनकी कुंडली में मंगल भारी रहेगा। जो इनके प्रेम जीवन में परेशानियां उत्पन कर सकता हैं। पति पत्नी के बीच अनबन की स्थिति बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य भाग में इस राशि के जातक को प्यार में सफलता मिल सकती हैं। प्रेमी प्रेमिका के बीच नजदीकियां बढ़ सकती हैं। इस सप्ताह आप अपने गुस्से को नियंत्रित रखें तथा अपनी वाणी में संयम रखें। भगवान कृष्ण की उपासना करना शुभ रहेगा।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, 13 मई से 19 मई 2019 तक का समय कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के प्रेम जीवन के लिए यादगार रहेगा। इनकी कुंडली में शुक्र और चंद्र का प्रभाव मजबूती के साथ हो रहा हैं। जिससे इनके लव लाइफ में अच्छे दिन आ सकते हैं। लव लाइफ से जुड़े इनके सपने सच हो सकते हैं तथा इनके जीवन में खुशियां आ सकती हैं। प्रेम प्रस्ताव देने के लिए भी यह सप्ताह सबसे अनुकूल हैं। अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। लंबे समय से प्यार में रह रहे प्रेमी प्रेमिका को इस सप्ताह कोई शुभ समाचार मिल सकता हैं तथा इनके जीवन में प्रेम विवाह की स्थिति बन सकती हैं। इनके लव लाइफ पर भगवान कृष्ण मेहरबान रहेंगे।

0 comments:
Post a Comment