साप्ताहिक विवाह राशिफल: 15 मई से 21 मई 2019 तक

डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो शादी विवाह का मौसम चल रहा हैं। इस मौसम में कुछ राशि वाले लोगों की शादी हो सकती हैं तो कुछ राशि के जातक को अभी और इंतजार करना पड़ सकता हैं। कुछ राशियों के लिए रिश्ते आ सकते हैं तो कुछ राशि के जातक की शादी पक्की हो सकती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे साप्ताहिक विवाह राशिफल के बारे में की 15 मई से 21 मई 2019 तक का दिन शादी विवाह को लेकर किन राशियों के लिए कैसा रहेगा। तो आइये जानते हैं विस्तार से। 
मेष, सिंह और धनु राशि, शास्त्रों के अनुसार 15 मई से 21 मई 2019 तक का समय मेष, सिंह और धनु राशि के शादी विवाह के लिए मिला जुला रहेगा। सप्ताह के शुरूआती समय में मंगल भारी होने के कारण शादी ठीक होने में थोड़ी परेशानी आ सकती हैं। लेकिन सप्ताह के अंत समय में शादी विवाह के संयोग बन सकते हैं। जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं उनके लिए यह समय उत्तम नहीं हैं। इन्हे अभी ओर इंतजार करना पड़ सकता हैं। अगर आप फिर भी अपने जीवन में शादी करना चाहते हैं तो आपके लिए भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करना फलदायक साबित होगा। 

वृष, कन्या और मकर राशि, इस सप्ताह 15 मई से 21 मई तक वृष, कन्या और मकर राशि वाले लोगों की कुंडली में शादी विवाह के शुभ संयोग बन रहे हैं। इससे अविवाहित लोगों के लिए विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। इनकी किस्मत बदल सकती हैं। माता पिता की सहायता से इनकी शादी पक्की हो सकती हैं। इनकी कुंडली के लगन भाव में सूर्य, चंद्र और गुरु का प्रभाव सबसे उत्तम हैं। जिसके कारण इनके लिए अच्छे घरों से रिश्ते आ सकते हैं। शादी करने के लिए या शादी विवाह की बातचीत के लिए यह समय सबसे अनुकूल रहेगा। आपके जीवन पर भगवान शिव और पार्वती की कृपा भी बनी रहेगी। 

मिथुन, तुला और कुंभ राशि, 15 मई से 21 मई तक का समय आपके लिए मिला जुला रहेगा। सप्ताह के शुरूआती समय में आपकी कुंडली में शनि भारी हैं जो शादी में परेशानियां उत्पन कर सकता हैं। लेकिन सप्ताह के मध्य भाग में आपकी कुंडली में ग्रहों का संयोग एक उत्तम विवाह योग का निर्माण कर रहा हैं। जिससे आपके लिए रिश्ते आ सकते हैं। अगर आपके घरों में शादी विवाह की बातचीत चल रही हैं तो आपकी शादी पक्की हो सकती हैं। इस सप्ताह आपके लगन भाव में शनि गोचर करेगा। इसलिए आप शादी विवाह से जुड़ा कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। शिव और पार्वती की आराधना करना उत्तम रहेगा। 

कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, शास्त्रों के अनुसार यह सप्ताह विवाह के लिए सबसे अनुकूल हैं। 15 मई से 21 मई तक आपके लगन भाव में गुरुबल और चन्द्रबल दोनों मजबूत नजर आ रहा हैं। जिससे शादी विवाह में कोई परेशानी नहीं आएगी। इस सप्ताह आप विवाह को लेकर बातचीत सकते हैं। आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता हैं। प्रेम विवाह करने के लिए भी यह सप्ताह सबसे अनुकूल हैं। माता पिता की सहायता मिल सकती हैं। आपकी कुंडली में सूर्य और चंद्र सबसे मजबूत नजर आ रहा हैं। जिसके कारण इस राशि के जातक अपने लव पार्टनर से सगाई कर सकते हैं। भगवान शिव और माता पर्वती की उपासना करना शुभ साबित होगा। 

0 comments:

Post a Comment