साइंस डेस्क: 22 मई की सुबह 5.30 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद से इसरों ने रीसेट-2 बी सैटेलाइट को लॉन्च करने में कामयाबी हासिल की। यह कामयाबी भारत के लिए एक बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा हैं। इस सैटेलाइट की सबसे खास बात यह हैं की ये सैटेलाइट किसी भी मौसम में तस्वीर लेने में सछम हैं।
रीसेट-2 बी सैटेलाइट को सफलता पूर्वक 555 किमी की ऊंचाई पर स्थापित किया गया। यह रीसेट-2 बी सैटेलाइट रीसेट सैटेलाइट सीरीज का चौथा सैटेलाइट हैं। यह सैटेलाइट ख़ुफ़िया निगरानी, आपदा प्रबंधन जैसे छेत्रों में मदद करेगा।
इस रीसेट-2बी सैटेलाइट के साथ एक सिंथेटिक अपचर रडार इमेजर भेजा गया हैं। इससे सैटेलाइट की सेवाएं नियंतर बनी रहेगी। इसरो रीसेट सैटेलाइट सीरीज के छह उपग्रह को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा हैं। बहुत जल्द इस सीरीज के और उपग्रहों के लॉन्च होने की खबर मिल सकती हैं। इससे भारत दुनिया के उन तमाम देशों की श्रेणी में आ जायेगा। जिसके पास आपदा, सुरक्षा और रणनीति जैसी चीजों के लिए दूसरे देशों से सहायता लेना नहीं पड़ता हैं।
इसरो के मुताबिक यह उपग्रह हर मौसम चाहे रात हो, दिन हो, बदल हो या बारिश हो रही हैं। किसी भी स्थिति में ये सही तस्वीर जारी करने में सछम हैं। इससे भारतीय सेना को भी सुरक्षा जैसे मामलों काफी मदद मिलेगी। इससे सेना की शक्ति में इजाफा के तौर पर भी देखा जा सकता हैं। इस उपग्रह से सीमाओं की निगरानी की जा सकती हैं। साथ हीं साथ यह उपग्रह को घुसपैठ को रोकने के लिए भी विकसित किया गया हैं जो हमारे देश के सुरक्षा के हिसाब से बेहतर हैं।

0 comments:
Post a Comment