डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो इस सप्ताह सूर्य मेष राशि में रहेगा तो वही मंगल मिथुन राशि में निवास करेगा। जिसका असर सभी राशियों के लव लाइफ पर हो सकता हैं। यह असर कुछ राशियों के लव लाइफ में खुशियां ला सकती हैं तो कुछ राशि के लव लाइफ में दरार की स्थिति उत्पन कर सकती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे साप्ताहिक लव राशिफल के बारे में की 22 मई से 28 मई तक का समय किन राशियों के लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
मेष, सिंह और धनु राशि, शास्त्रों के अनुसार लव लाइफ को लेकर इस सप्ताह ग्रहों का संयोग आपके अनुकूल रहेगा। जिससे आपके लव लाइफ में खुशियां बनी रहेगी। 22 मई से 28 मई 2019 तक सूर्य आपकी कुंडली में मजबूती के साथ निवास करेगा। जिससे लव पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे। रिश्तों में मधुरता आ सकती हैं। प्रेम जीवन में उत्पन गलतफहमियां दूर हो सकती हैं तथा पार्टनर से नजदीकियां बढ़ सकती हैं। लव लाइफ से जुड़ा कोई भी फैसला लेने के लिए यह समय बेहतर हैं। आपके लिए राधा कृष्ण की उपासना करना फलदायक साबित होगा।
वृष, कन्या और मकर राशि, 22 मई से 28 मई 2019 तक का समय लव लाइफ के लिए मिला जुला रहेगा। सप्ताह के शुरूआती समय में ग्रहों का संयोग अनुकूल नहीं हैं जो लव लाइफ में समस्या उत्पन कर सकती हैं। लेकिन सप्ताह का अंत समय आपके लिए बेहतर रहेगा। सिंगल रहने वाले लोगों के जीवन में प्रेम की दस्तक हो सकती हैं। लंबे समय से प्यार में रह रहें लोग प्रेम विवाह करने का फैसला ले सकते हैं। इस सप्ताह आपकी कुंडली में शनि भारी हैं। इसलिए आप लव लाइफ से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दीबाजी में ना लें। राधा कृष्ण को याद करना लव लाइफ के लिए बेहतर रहेगा।
मिथुन, तुला और कुंभ राशि, इस सप्ताह आपकी कुंडली में सूर्य, चंद्र और मंगल की मौजूदगी रहेगी जो लव लाइफ के लिए अच्छा माना जा रहा हैं। 22 मई से 28 मई तक आपको प्यार में सफलता मिल सकती हैं। इस राशि के कुछ जातक अपने लव पार्टनर से सगाई कर सकते हैं। इनके जीवन में ख़ुशियों की दस्तक हो सकती हैं। ये लोग एक सफल और कामयाब लव लाइफ एन्जॉय कर सकते हैं। सिंगल रहने वाले लोगों के लिए सप्ताह का अंत समय बेहतर रहेगा। इनके जीवन में नए रिश्तों की शुरूआत हो सकती हैं। इनके लव लाइफ पर राधा कृष्ण मेहरबान रहेंगे।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, 22 मई से 28 मई तक का समय कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों के लिए मिला जुला रहेगा। इस समय में इस राशि के जातक के लव लाइफ में उत्तार चढ़ाव आ सकता हैं। सप्ताह का शुरूआती समय लव लाइफ के लिए बेहतर रहेगा। इनकी कुंडली में शुक्र की स्थिति अच्छी हैं। जिससे इन्हे प्यार मिल सकता हैं। लेकिन सप्ताह के मध्य समय में इनकी कुंडली में मंगल भारी रहेगा। जिसके कारण लव लाइफ में परेशानी आ सकती हैं। लव पार्टनर नाराज हो सकता हैं। आप लव लाइफ से जुड़ा कोई भी फैसला सोच समझकर लें और राधा कृष्ण की आराधना करें।

0 comments:
Post a Comment