22 मई का प्रेम राशिफल: प्रेम संबंधों को लेकर क्या कहती है आपकी राशि

डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो 22 मई के दिन सौभाग्य योग का निर्माण हो रहा हैं। जिसके प्रभाव प्रेम संबंधों पर हो सकता हैं। इस योग के असर से कुछ राशियों के प्रेम संबंधों में मजबूती आ सकती हैं तो कुछ राशियों के संबंध ख़राब हो सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे 22 मई के प्रेम राशिफल के बारे में की इस दिन प्रेम संबंधों को लेकर क्या कहती हैं आपकी राशि। साथ ही साथ ये भी जानने की कोशिश करेंगे की इस दिन आपका प्रेम जीवन कैसा रहेगा। तो आइये जानते हैं विस्तार से। 
मेष, सिंह और धनु राशि, शास्त्रों के अनुसार प्रेम संबंधों को लेकर 22 मई का दिन सबसे बेहतर हैं। आपके संबंधों में अपनापन देखने को मिल सकता हैं। माता पिता के सहयोग से आप नए बिजनेस की शुरूआत कर सकते हैं। जीवनसाथी का साथ इस दिन आपको भाग्यशाली बना सकता हैं। आपकी कुंडली में सौभाग्य योग का निर्माण हो रहा हैं जिससे आपके प्रेम जीवन में खुशियां आ सकती हैं। प्रेमिका से प्यार मिल सकता हैं। इस दिन आपके प्रेम संबंधों पर गणपति जी मेहरबान रहेंगे। 

वृष, कन्या और मकर राशि, पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण सौभाग्य योग का निर्माण आपके अशुभ भाव में हो रहा हैं। जो प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल नहीं हैं। 22 मई के दिन आपके संबंधों में खटास आ सकती हैं। पति पत्नी के बीच अनबन की समस्या उत्पन हो सकती हैं। आपके प्रेम जीवन में परेशानियां जन्म ले सकती हैं। इस दिन आप खुद को शांत रखने की कोशिश करें तथा घर परिवार के लोगों के साथ गुस्से में बातचीत ना करें। दोपहर बाद का समय आपके लिए बेहतर रहेगा। इस दिन आप गणपति जी का दर्शन करें। आपके लिए शुभ साबित होगा। 

मिथुन, तुला और कुंभ राशि,  22 मई का दिन प्रेम संबंधों के लिए यादगार रहेगा। आपकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति सबसे अच्छी हैं। जिसके कारण प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी तथा रिश्तों में नयापन देखने को मिले सकता हैं। यह दिन आपके लिए सबसे बेहतर हैं। आपके जीवन में नए रिश्तों की शुरूआत हो सकती हैं। सिंगल रहने वाले लोगों को जीवनसाथी मिल सकता हैं। इस राशि के प्रेमी प्रेमिका प्रेम विवाह करने का फैसला ले सकते हैं। इनके जीवन में खुशियां आ सकती हैं। गणपति जी की आराधना करना इनके लिए लाभकारी साबित हो सकता हैं। 

कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, जल तत्व की राशि होने के कारण प्रेम संबंधों को लेकर 22 मई का दिन अनुकूल नहीं हैं। क्यों की इस दिन सौभाग्य योग का निर्माण आपके अशुभ भाव में हो रहा हैं। जिससे आपके प्रेम संबंधों में अचानक से दरार आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता हैं। प्रेमी प्रेमिका के बीच अनबन की स्थिति उत्पन हो सकती हैं। अगर आप किसी को वैवाहिक प्रस्ताव देना चाहते हैं तो दोपहर बाद का समय अच्छा रहेगा। माता पिता के साथ से आपके प्रेम संबंधों मे मजबूती आ सकती हैं। आपके लिए गणेश जी की उपासना करना लकी साबित होगा।  


0 comments:

Post a Comment