ऑक्सीजन की कमी होने पर शरीर देता है ये 3 संकेत

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो जब किसी व्यक्ति के शरीर में ऑक्सीजन की कमी होती हैं तो इंसान को कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इससे इंसान की मानसिक स्थिति सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं। लेकिन जब शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती हैं तो इंसान का शरीर इसका संकेत पहले से ही देने लगता हैं। लोगों को इसके बारे में सही जानकारी होने चाहिए ताकि लोग इस समस्या से खुद को बचा सके। तो आइये जानते हैं विस्तार से की ऑक्सीजन की कमी होने पर शरीर देता है ये 3 संकेत।  

1 .सांस लेने में परेशानी, जब किसी व्यक्ति के शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती हैं तो उसे सबसे पहले सांस लेने में परेशानी होती हैं। क्यों की ऑक्सीजन की कमी होने से ह्रदय में ब्लड का सर्कुलेशन ठीक तरीकों से नहीं होता हैं। जिसके कारण लोगों को साँस लेने में परेशानी होती हैं। अगर किसी व्यक्ति को ऐसी परेशानी होती हैं तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल भी ना करें और डॉक्टर की सलाह लें ताकि इस समस्या से बचा जा सके। 

2 .चक्कर आना, शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने से नर्वस सिस्टम ठीक तरीकों से कार्य नहीं करता हैं। जिसके कारण इंसान को चक्कर आने लगते हैं। इस समस्या को नजरअंदाज करना कभी कभी बहुत खतरनाक साबित होता हैं। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को चक्कर आते हैं तो उसे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करनी चाहिए और आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बना रहता हैं। इसका ख्याल सभी व्यक्ति को रखना चाहिए। 

3 .शारीरिक थकान, अगर किसी व्यक्ति को शारीरिक थकान की समस्या होती हैं और बिना किसी काम के शरीर थका थका और ऊर्जाहीन महसूस करता हैं तो शरीर का ये संकेत ऑक्सीजन की कमी के होते हैं। इस संकेत को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें और किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह लें ताकि इस समस्या से छुटकारा मिल सकता हैं। आयरन युक्त आहार का सेवन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करने में सहायक होता हैं। इससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी भी दूर हो जाती हैं। 

0 comments:

Post a Comment