साइंस डेस्क: भारत रत्न हमारे देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान हैं। इस सम्मान को देने की स्थापना 2 जनवरी 1954 में राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के द्वारा किया गया था। यह सम्मान अभी तक बहुत सारे भारतीयों को मिल चूका हैं। लेकिन अगर हम वैज्ञानिकों की बात करें तो अब तक मात्र चार वैज्ञानिक ही ऐसे हुए हैं जिन्हे भारत रत्न से सम्मानित किया गया हैं। आज उन्ही वैज्ञानिकों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे की वो वैज्ञानिक कौन हैं जिन्हे भारत रत्न मिला हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से
1 .सीवी रमन, भारत रत्न से सम्मानित होने वाले पहले वैज्ञानिक सीवी रमन थे। इन्हे 1954 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। सीवी रमन को भौतिक शास्त्र के महान वैज्ञानिकों में से एक माना जाता हैं। आज भी पूरी दुनिया सीवी रमन के दिमाग का कायल हैं।
2 .मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या, भारत रत्न से सम्मानित होने वाले दूसरे भारतीय वैज्ञानिक मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या थे। इनके जन्म दिवस पर हर साल लोग इंजीनियर दिवस मनाते हैं। 100 वर्ष पूरे होने पर भारत सरकार ने इनके सम्मान के लिए डाक टिकट जारी किया था।
3 .अब्दुल कलाम, भारत के महान वैज्ञानिकों में से एक एपीजे अब्दुल कलाम तीसरे ऐसे वैज्ञानिक थे जिन्हे भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। अब्दुल कलाम एक महान एयरोस्पेस वैज्ञानिक थे। आज भी पूरी दुनिया इनके दिमाग का कायल हैं।
4 .सीएनआर राव, भारत रत्न पाने वाले चौथे वैज्ञानिक सीएनआर राव हैं। सीएनआर राव साल 1963 में आईआईटी कानपूर से जुड़े हैं। वर्तमान समय में सीएनआर राव को दुनिया के महान वैज्ञानिकों में से एक माना जाता हैं। इन्हे कई विश्वविद्यालयों से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त की हैं।

0 comments:
Post a Comment