शरीर में इन 4 चीजों की कमी महिलाओं के लिए होता है खतरनाक

हेल्थ डेस्क: आज के इस भाग दौड़ की जिंदगी में महिलाओं के शरीर में कई सारे चीजों की कमी हो जाती हैं। जिसके कारण महिलाएं खुद को अस्वस्थ और ऊर्जाहीन महसूस करती हैं। इससे महिलाओं की सेहत भी ख़राब हो जाती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे शरीर में होने वाले उन चीजों की कमी के बारे में जिन चीजों की कमी महिलाओं के लिए खतरनाक माना जाता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की शरीर में इन 4 चीजों की कमी महिलाओं के लिए होता है खतरनाक।
1 .आयरन की कमी, महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी होना सबसे खतरनाक माना जाता हैं। क्यों की आयरन की कमी होने से महिलाओं के शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म ले लेती हैं और महिलाएं खुद को अस्वस्थ महसूस करती हैं। आयरन की कमी होने से महिलाएं एनीमिया बीमारी का शिकार हो जाती हैं। साथ ही साथ महिलाओं में रक्तचाप की समस्या भी बनी रहती हैं। इसलिए इस कमी को महिलाएं नजरअंदाज ना करें और आयरन युक्त आहार का सेवन करें। महिलाओं को समय समय पर अपने ब्लड की जांच कराते रहना चाहिए।
2 .आयोडीन की कमी, महिलाओं के शरीर में आयोडीन की कमी होने से थायराइड की बीमारी जन्म ले लेती हैं। ये बीमारी महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक मानी जाती हैं। इस बीमारी को होने से महिलाएं अस्वस्थ हो जाती हैं और उसे माँ बनने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इसलिए महिलाओं को आयोडीन की कमी से सावधान रहना चाहिए और समय समय पर डॉक्टर की सलाह लेते रहना चाहिए ताकि इस समस्या से बचा जा सके।
3 .फोलिक एसिड की कमी, महिलाओं के शरीर में जब फोलिक एसिड की कमी हो जाती हैं तब महिलाओं के शरीर में कई तरह की समस्या उत्पन हो जाती हैं। फोलिक एसिड की कमी होने से महिलाएं एक स्वस्थ बच्चे को जन्म नहीं दे पाती हैं और माँ बनने में भी परेशानी होती हैं। महिलाओं को इससे सावधान रहना चाहिए और फोलिक एसिड युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।
4 .कैल्शियम की कमी, महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी होना भी खतरनाक होता हैं। क्यों की कैल्शियम की कमी होने से शरीर में हड्डियों का विकास ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं और महिलाएं अर्थराइटिस की समस्या से ग्रसित हो जाती हैं। जिसके कारण जोड़ों में दर्द की समस्या बना रहता हैं। कैल्शियम की इस कमी को दूर करने के लिए महिलाएं डॉक्टर की सलाह ले और कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करें।

0 comments:

Post a Comment