हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो गर्मी का मौसम आ गया हैं। इस मौसम में तापमान बढ़ने से शरीर में कई तरह की बीमारी होने का खतरा बना रहता हैं। इसलिए हर इंसान को गर्मी के मौसम में सावधानी बरतनी चाहिए ताकि उनके शरीर में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जो काम आप गर्मी के दिनों में भूलकर भी न करें। इससे आप बीमार हो सकते हैं तथा आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति ख़राब हो सकती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
1 .जंक फ़ूड का सेवन, गर्मी के दिनों में आप जंक फ़ूड का सेवन भूलकर भी न करें। इससे आप बीमार हो सकते हैं। क्यों की जंक फ़ूड में कई तरह के ऐसे हानिकारक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के इम्युनिटी को खराब कर देते हैं। इससे शरीर में बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता हैं। साथ हीं साथ गर्मी में दस्त और उल्टी होने के चांस बने रहते हैं। इसलिए गर्मी के दिन में ये काम बिल्कुल भी न करें।
2 .पर्याप्त पानी न पीना, गर्मी में अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं तो इससे आप बीमार हो सकते हैं। क्यों की पर्याप्त पानी नहीं पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म कमजोर हो जाता हैं। साथ हीं साथ शरीर में पानी की कमी हो जाती हैं। इससे शरीर का पाचन तंत्र ठीक तरीकों से कार्य नहीं करता हैं तथा कब्ज और गैस की समस्या जन्म ले लेती हैं। इसलिए गर्मी के दिनों में भरपूर पानी का सेवन करें।
3 .अधिक खाना खाना, गर्मी में अगर आप अधिक खाना खाते हैं तो इससे आप बीमार पड़ सकते हैं। क्यों की गर्मी में वातावरण का तापमान अधिक होने के कारण शरीर का तापमान भी बढ़ जाता हैं। जिससे भोजन पचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इससे इंसान की सेहत ख़राब हो जाती हैं। इसलिए आप गर्मी में ज्यादा खाना न खाएं।
4 .धूप में बाहर निकलना, गर्मी के दिनों में धूप में बाहर ना निकले। क्यों की धूप में बाहर निकलने से आपके शरीर का तापमान बढ़ जायेगा। जिसके कारण शरीर में कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियां जन्म ले सकती हैं। अगर आप धूप में निकलते हैं तो आप अपने सिर को ढक कर निकले ताकि आपका सिर ज्यादा गर्म न हो सकते हैं। सिर गर्म होने से सिर दर्द की समस्या होती हैं। इसलिए इस बात का सदैव ख्याल रखें।
5 .चाय और कॉफी का सेवन, दरअसल चाय और कॉफी की तासीर बहुत गर्म होती हैं। इसका सेवन गर्मी के दिनों में नहीं करनी चाहिए। इससे आप बीमार हो सकते हैं। क्यों की चाय और कॉफी के सेवन से आपके शरीर का तापमान बढ़ सकता हैं। जिससे शरीर में रक्तचाप और ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी समस्या उत्पन हो सकती हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को गर्मी के दिनों में बीमारी से बचने के लिए इस बात का ख्याल रखना चाहिए।

0 comments:
Post a Comment