हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तब महिलाओं के शरीर में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या जन्म ले लेती हैं। ये समस्या महिलाओं के लिए खतरनाक होता हैं। गर्भावस्था में इस समस्या के बारे में महिलाओं को सही जानकारी होनी चाहिए ताकि महिलाएं खुद का ख्याल रख सके। आज जानने की कोशिश करेंगे की गर्भवती महिलाओं के लिए हाई ब्लड प्रेशर क्यों खतरनाक होता हैं। साथ ही साथ ये भी जानने की कोशिश करेंगे की इससे महिलाओं के शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
1 .गर्भवती महिलाओं के लिए हाई ब्लड प्रेशर की समस्या खतरनाक होती हैं। क्यों की हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर गर्भ में बच्चे का विकास ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं। साथ ही साथ बच्चे को ज़रूरी पोषक तत्व विटामिन और प्रोटीन नहीं मिल पाते हैं। जिससे बच्चे का विकास रूक जाता हैं। महिलाओं को इस बात का सदैव ध्यान रखना चाहिए और गर्भावस्था में समय समय पर अपने ब्लड प्रेशर की जांच कराते रहना चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
2 .गर्भावस्था के समय हाई ब्लड प्रेशर होने से महिलाओं में हाइपरटेंशन की समस्या उत्पन हो जाती हैं। इस समस्या के कारण गर्भनाल को नुकसान पहुंचता हैं। साथ ही साथ गर्भ में पल रहे बच्चे को ऑक्सीजन की आपूर्ति ठीक तरीकों से नहीं हो पाती हैं। जिसके कारण बच्चा अस्वस्थ रहने लगता हैं और महिलाओं के सेहत भी ख़राब हो जाती हैं। गर्भवती महिलाओं को इस बात का ख्याल रखना चाहिए और गर्भावस्था में ब्लड प्रेशर की जांच जरूर करानी चाहिए।
3 .हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने से महिलाओं के शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो कम होने लगता हैं। जिसके कारण गर्भवती महिलाओं को ह्रदय संबंधित बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता हैं जो महिलाओं के लिए खतरनाक साबित होता हैं। इस लिए गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन अपने ब्लड प्रेशर की जांच करनी चाहिए ताकि ब्लड प्रेशर के बारे में जानकारी मिलती रहे।
4 .गर्भवती महिलाओं के लिए हाई ब्लड प्रेशर होना खतरनाक होता हैं। क्यों की हाई ब्लड प्रेशर होने से समय से पूर्व डिलीवरी होने की संभावना बढ़ जाती हैं जो माँ और बच्चा दोनों के लिए खतरनाक होता हैं। महिलाएं गर्भावस्था के दौरान हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें और समय समय पर डॉक्टर की सहायता से अपने ब्लड प्रेशर की जांच कराए ताकि उन्हें भविष्य में किसी बड़ी परेशानी का सामना करना ना पड़ें।

0 comments:
Post a Comment